फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lord ganesha idol stolen from Shiv temple in mainpuri crima news

मैनपुरी: शिव मंदिर से भगवान गणेश की मूर्ति चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 13 Apr 2022 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 05:11 PM IST
सार

जिले के व्यस्त क्षेत्र में शिव मंदिर से भगवान गणेश की मूर्ति चोरी हो जाने से लोगों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द मूर्ति बरामद करने का अश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
lord ganesha idol stolen from Shiv temple in mainpuri crima news
भगवान गणेश की मूर्ति चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करहल रोड बिसातखाना वाली गली के नुक्कड़ पर स्थित शिव मंदिर से किसी ने भगवान गणेश की पीतल की  मूर्ति चोरी कर ली। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद करहल गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों को जल्द ही चोर का पता लगा कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हो सका। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में करहल रोड बिसातखाना वाली गली के नुक्कड़ पर स्थित शिव मंदिर की देखरेख स्थानीय निवासी राजू खिलौने वाले करते हैं। बुधवार की सुबह करीब छह बजे मंदिर के पुजारी अरविंद तिवारी ने मंदिर खोला और साफ सफाई आदि का कार्य किया। करीब एक घंटा बाद अनिल गुप्ता पूजा करने आए तो देखा कि मंदिर में लगी पीतल के भगवान गणेश की मूर्ति गायब है।
विज्ञापन


जानकारी होते ही कुछ ही देर में मंदिर के पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद करहल गेट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और जांच की। स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ने के साथ ही जल्द ही चोरी गई  मूर्ति को वापस लाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस चोर की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed