फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looted one lakh rupees from farmer

कोल्ड स्टोरेज से आलू के बीज लेकर लौट रहे किसान से एक लाख की लूट

Thu, 25 Oct 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Looted one lakh rupees from farmer
लूट के घटना स्थल पर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के जसराना में गुरुवार शाम को शीतगृह से आलू बीज लेकर लौट रहे किसान के साथ बाइक और  कार सवार बदमाशों ने मारपीट की और एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। दिलीप निवासी खेरिया पट्टी थाना गांव जसराना निवासी अपने साथी सचिन के साथ जसराना के ही विष्णु दयाल कोल्ड स्टोरेज से आलू बीज एवं खाद खरीद के लिए जरूरी धनराशि लेने गया था। 

विज्ञापन


दोनों काम निपटाने के बाद शाम करीब सवा सात बजे ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। फरिहा रोड स्थित माता मंदिर के समीप अचानक बाइक और कार सवार आधा दर्जन लोगों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बदमाशों ने दिलीप से एक लाख की नकदी छीन ली और फरार हो गए। 
विज्ञापन


एसओ दिनेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की पड़ताल की।  एसओ जसराना दिनेश कुमार सिंह ने किसानों के साथ मारपीट की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed