{"_id":"5f4551c88ebc3e3cec6c3960","slug":"loot-tundla-news-agr456367221","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बदमाशों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, एक्टिवा सवार दो युवकों को मारपीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर बदमाशों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, एक्टिवा सवार दो युवकों को मारपीटकर लूटा
विज्ञापन
टूंडला क्षेत्र में हुई लूट के बाद अस्पताल में पीड़ित से जानकारी लेते सीओ देवेन्द्र कुमार
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। सोमवार देर रात बदमाशों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है। बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा सवार दो युवकों को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर स्कूटी व मोबाइल लूट लिया और भाग गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र निवासी विनोद कुमार 35 पुत्र रामेश्वर दयाल, रामनिवास उर्फ रामू 32 पुत्र दलवीर सिंह सोमवार शाम थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला दल में भतीजी लीला के हुए पुत्ररत्न की प्राप्ति होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शगुन कर वे देर रात साढ़े बारह बजे करीब एक्टिवा से वापस घर लौट रहे थे। वे हाईवे स्थित थाना टूंडला क्षेत्र के नगला गोला चौराहा के पास पहुंचे तभी झाड़ियों से निकले तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। दोनों पर तमंचा व डंडे से सिर आदि पर प्रहार कर घायल कर दिया और सड़क किनारे खाई में फेंक कर भाग गए।
इसके साथ ही बदमाश उनके दो मोबाइल, नगदी और एक्टिवा लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर राजा का ताल पुलिस चौकी प्रभारी राजीव चित्रांश मौके पर पहुंच गए तथा घायल विनोद व रामू को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर सीओ देवेंद्र कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश कराई, किंतु बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। घटना को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार दोपहर एसएसपी सचिंद्र पटेल व एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा, एसओजी टीम संग घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस क्षेत्राधिकारी को घटना के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
हाईवे पर ही कुछ दिन पूर्व गोली मारकर लूटा था दवा मैनेजर
टूंडला। टोल प्लाजा के निकट मदावली मोड़ पर कुछ दिन पूर्व ही बाइक सवार बदमाशों ने गोलीमार कर लूटपाट की थी। घटना में युवक के पेट में गोली लगी थी, जिसका अभी भी आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस उस दौरान इस घटना को मात्र रंजिशन मान रही थी। बाद में आईजी ने संज्ञान लेते हुए टीमें गठित की तो गत सोमवार को पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस घटना के कुछ घंटे बाद ही दूसरी घटना पुलिस के लिए फिर से चुनौती बन गई है।