{"_id":"5f426c908ebc3e4ae354aba2","slug":"loot-mainpuri-news-agr4559747167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्वास्थकर्मी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्वास्थकर्मी से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात कार सवार स्वास्थ्य कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 33 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार से हथियार से हमला कर स्वास्थ्य कर्मी का कान दिया। पीड़ित ने कुर्रा थाने में तहरीर दी।
जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के गांव नगला दीप निवासी गिरंद सिंह सदर अस्पताल में पत्रवाहक हैं। शनिवार को वह लखनऊ से कार में सवार होकर गांव लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुर्रा थाना क्षेत्र में मंडी कट के पास बदमाशों ने उसकी कार के सामने दो बाइक खड़ी कर दी। इस पर गिरंद ने कार रोक ली। कार के रुकते ही पांच बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने गिरंद को कार से बाहर खींच लिया और पीटने लगे। बदमाशों ने उसकी जेब में रखी करीब 33 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसका एक कान कट गया। वारदात अंजाम देने के बाद
बाइक सवार बदमाश भाग खड़े हुए। लहूलुहान हालत में गिरंद सिंह कुर्रा थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित को करहल अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा।
घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामला लूट का नहीं अपितु मारपीट का है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रमाकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्रा