फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   look out notice will be issued to accused of fraud in the name of cryptocurrency in Agra

Agra: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वालों के जारी होंगे लुक आउट नोटिस, गिरफ्तारी के आदेश

Tue, 27 Dec 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 07:32 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी सिटी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश और लुक आउट नोटिस जारी कराने के लिए निर्देशित किया है। इस मामले में न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
look out notice will be issued to accused of fraud in the name of cryptocurrency in Agra
क्रिप्टोकरेंसी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर आगरा के एक फर्म संचालक से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने एक महीने पहले थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। कहा कि आरोपी विदेश भाग सकते हैं। सरगना ने अपना ठिकाना थाईलैंड में बना लिया है। बाकी भी नहीं पकड़े गए तो वो भी भाग जाएंगे। पुलिस आयुक्त ने डीसीपी सिटी को गिरफ्तारी के लिए दबिश और लुक आउट नोटिस जारी कराने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन


न्यू सुभाष नगर की लायर्स कालोनी निवासी जयप्रताप सिंह ने 16 नवंबर को थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। वह टीजे एंटरप्रोइजेज के पार्टनर हैं। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को रवि पंचाल ने फोन किया। कहा कि वह सिलीकोन ड्राइव का मार्केटिंग हेड है। क्रिप्टोकरेंसी एक महीने में 50 रुपये से एक रुपये पर पहुंच गई है। आने वाले दो से तीन महीने में तीन से चार रुपये और छह महीने में 150 रुपये हो जाएगा। कंपनी के मालिक सुभाष जेवरिया के बारे में बताया कि उन्होंने एंटीसी क्वाइन लांच की थी, जो 50 पैसे से बढ़कर 180 रुपये तक पहुंच गई। इसमें काफी लोगों ने निवेश कर लाभ कमाया। उन्हें भी निवेश का लालच दिया।

विज्ञापन

जूम एप से सुभाष जेवरिया ने की थी बात

पीड़ित के पास ऋषिकेश निवासी देवेंद्र पंचाल उर्फ बंटी ने फोन करके कोयल करेंसी के 80 से 100 रुपये पहुंचने का आश्वासन दिया। इस पर उन्होंने 20 लाख रुपये का निवेश कर दिया। उन्हें ट्रंक लिंक नामक एप से जोड़ दिया गया। जूम एप पर सुभाष जेवरिया ने भी बात की। उन्होंने कंपनी के भविष्य की योजनाएं बताकर झांसा दिया। जब क्रिप्टोकरेंसी के रेट नहीं बढ़े तो उन्होंने अपनी निवेश की हुई रकम वापस मांगी। इस पर बात करना बंद कर दिया। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक विदेश में रहने लगा

जयप्रताप सिंह ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद भी मुकदमे की विवेचना में कोई प्रगति नहीं हुई है। आरोपी सुभाष जेवरिया ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र में भी मुकदमा दर्ज है। अब वो थाईलैंड भाग गया है। उसने बार खोल लिया है। उसके दो साथी रवि और देवेंद्र पंचाल भी भागने वाले हैं। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी नहीं किया जा रहा है। इस पर पुलिस आयुक्त ने थाना न्यू आगरा पुलिस को निर्देशित किया। कहा कि लुक आउट नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस देगी दबिश

पुलिस आयुक्त ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश के निर्देश डीसीपी सिटी विकास कुमार को दिए हैं। उनसे कहा है कि आरोपियों का लुक आउट नोटिस सक्षम अधिकारी जारी करेंगे। इसमें कार्रवाई शुरू कराई जाए। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को लगाया जाए। संभावित स्थान पर दबिश दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed