फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections sp mainpuri action on arms stores

चुनाव से पहले एसपी की बड़ी कार्रवाई, 70 लाइसेंस और आठ दुकानें होंगी निरस्त

Wed, 03 Apr 2019 06:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Apr 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections sp mainpuri action on arms stores
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की अशांति नहीं चाहता। चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। एसपी ने कारतूस संबंधी खरीद और बिक्री के मामले में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर 70 लाइसेंस धारकों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। इसके अलावा आठ दुकानों पर भी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन



पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच लगातार जारी है। नियम पालन न करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। चुनाव के दौरान अवैध शस्त्र, शराब व अराजक तत्व पुलिस के हमेशा से सिरदर्द रहे हैं। लेकिन, इस बार एसपी अजय शंकर राय सख्त कार्रवाई को तैयार हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद सख्ती के साथ अमल किया जा रहा है। वहीं चुनाव के दौरान किसी भी तरह से गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए सघन चेकिंग अभियान, शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का सत्यापन आदि कार्य तेजी के साथ चल रहा है। 
विज्ञापन


लाइसेंस की दुकानों पर कारतूस खरीद और बिक्री का विवरण जांचा जा रहा है। एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान करीब आठ दुकानों पर कारतूस बिक्री का लेखा जोखा सही नहीं पाया गया। इसके चलते निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा करीब 70 लाइसेंस धारक कारतूस खरीद संबंधी विवरण नहीं दे सके। इन सभी के खिलाफ एसपी ने निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि दो आतिशबाजी की दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई है। चुनाव के दौरान लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed