{"_id":"5cb0808ebdec22145b20f9ec","slug":"lok-sabha-elections-rld-candidate-kunwar-narendra-singh-booked-for-violation-of-code-of-conduct","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः हेमामालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः हेमामालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे
Fri, 12 Apr 2019 09:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता उल्लंघन पर रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह ने चार दिन पहले गांव तरौली में स्वामी बाबा मंदिर क्षेत्र में चुनावी सभा की थी।
इसके लिए उन्होंने अनुमति भी नहीं ली। इस पर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम छाता आरडी राम ने उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया था।
वहीं, उनके जवाब से असंतुष्ट एसडीएम छाता ने रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह के खिलाफ तरौली मंदिर परिसर में बिना अनुमति के चुनावी सभा करने के आरोप और धारा 144 का उल्लंघन करने पर छाता कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि मथुरा में भाजपा की प्रत्याशी और सांसद हेमा मालिनी पर एक स्कूल में चुनाव प्रचार के दौरान डांस का आरोप लगा था। जिसके बाद हेमा मालिनी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।