फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024 Indira Gandhi was accused of misuse of government funds

पुराने पन्नों से: इंदिरा पर लगा था सरकारी धन के दुरुपयोग और तानाशाही तरीके से काम करने का आरोप

Thu, 21 Mar 2024 07:30 AM IST
शाहरुख खान संजीव जूरैल, अमर उजाला, आगरा
संजीव जूरैल, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Mar 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Indira Gandhi was accused of misuse of government funds
इंदिरा गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : facebook
सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्ष के कार्यों की जांच राजनीति का हिस्सा बन गई है। इमरजेंसी के दौरान हुई ज्यादतियों को लेकर लोगों में आक्रोश था। यही वजह थी कि 1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस को पराजय का मुंह देखना पड़ा। पहली बार बनी गैर कांग्रेसी सरकार ने पूर्व की सरकार के कार्यों की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा था। इंदिरा गांधी पर तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगे। उन पर चुनाव के दौरान भ्रष्ट तरीके अपनाने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के भी आरोप थे। 
विज्ञापन


अमर उजाला के 27 अक्तूबर, 1977 के अंक में प्रकाशित समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनता पार्टी सरकार ने चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर नीलामी का नोटिस भेजा। उस समय वित्त मंत्री मधकुर दिघे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर चुनाव के दौरान सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। उनके दौरों पर शासन ने 5.28 लाख रुपये खर्च किए थे। जनता पार्टी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस को भेजे नोटिस में कहा कि वह इस राशि को तुरंत अदा करें। अगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसकी संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed