{"_id":"5c83cc95bdec2213f754df5a","slug":"lok-sabha-elections-2019-sp-workers-protest-against-ramgopal-yadav-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मैनपुरी में विरोध, सांसद समर्थकों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मैनपुरी में विरोध, सांसद समर्थकों ने फूंका पुतला
Sat, 09 Mar 2019 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के संता बसंता चौराहा पर पुतला फूंकते सांसद समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद मैनपुरी में विरोध की आवाज उठी है। यहां खुद को सपा कार्यकर्ता और सांसद का समर्थक बताते हुए युवाओं ने सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का पुतला फूंका। इन युवाओं ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद तेजप्रताप का टिकट काटे जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर शहर के संता बसंता चौराहा पर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवा सपा की टोपी लगाने के साथ ही पार्टी का झंडा लिए थे। सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन
युवाओं का कहना था कि जानबूझ कर सपा राष्ट्रीय महासचिव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद तेजप्रताप यादव का टिकट कटवाया है। युवाओं ने एक स्वर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जगह सांसद तेजप्रताप यादव को टिकट देने की मांग की। पुतला फूंकने वाले युवाओं ने अपने नाम अजीत यादव, सिद्धार्थ यादव, अंशुल कुमार, रामगोपाल सिंह, सरनाम बताए।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि मेरे साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संयुक्त सम्मेलन में मौजूद थे। पुतला फूंकने वालों के संबंध में जानकारी की जाएगी। अगर वह पार्टी कार्यकर्ता होंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।