फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 Akhilesh Yadav Ajit Singh address sp bsp rld alliance rally in agra

चुनाव आयोग का सहारा लेकर भाजपा ने लगवाई बसपा सुप्रीमो पर पाबंदी: सतीश मिश्रा

Tue, 16 Apr 2019 04:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Akhilesh Yadav Ajit Singh address sp bsp rld alliance rally in agra
सभा को संबोधित करते बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा

आगरा में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन की रैली को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से भाजपा और नरेंद्र मोदी भयभीत हैं। इसी के चलते बसपा सुप्रीमो पर पाबंदी लगवाई गई है।  

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर के कोठी मीना बाजार मैदान में मायावती के बैगर गठबंधन की रैली हुई। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह, बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और मायावती के भतीजे आकाश आनंद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा, नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अली-बजरंग बली की बात कर जनता को गुमराह करने प्रयास। मजबूरी में मायावती को वो अपील करनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर लगाया यह आरोप

सतीश मिश्रा ने कहा कि गठबंधन से भाजपा और नरेंद्र मोदी भयभीत हैं। वो अपनी हर कोशिश में विफल हो गए तो चुनाव आयोग की शरण में आ गए। भाजपा ने ही चुनाव आयोग का सहारा लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर पाबंदी लगवा दी गई। उनके भाषण की सीडी से छेड़छाड़ की गई है।   

कोठी मीना बाजार मैदान पर ही मायावती चुनाव रैलियां करती रही हैं, लेकिन यह रैली मायावती के बैगर हुई है। चुनाव आयोग ने मायावती के प्रचार करने पर 48 घंटे तक पाबंदी लगाई है। वो मंगलवार सुबह छह बजे से दो दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।

आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक गठबंधन की कोई बड़ी रैली नहीं हुई है। प्रचार के अंतिम दिन इसी रैली पर काफी कुछ दारोमदार माना जा रहा है। बसपा ने आगरा सीट से जहां मनोज सोनी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं फतेहपुर सीकरी सीट से गुड्डू पंडित चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed