फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Agra Lok Saba Seat Vote Percentage History Since 1977 Know Full Details

Lok Sabha Election: 72 साल में सिर्फ तीन बार फर्स्ट डिवीजन पास हुआ आगरा; 1977 में रहा सबसे ज्यादा मतदान

Wed, 08 May 2024 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 11:45 AM IST
सार

Agra Lok Sabha Election 2024 : 72 साल में सिर्फ तीन बार आगरा फर्स्ट डिवीजन पास हुआ। 1977 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। 15 साल पहले साल 2009 में सबसे कम 42 फीसदी वोट पड़े थे। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Agra Lok Saba Seat Vote Percentage History Since 1977 Know Full Details
Agra: बूथ पर मतदान की धीमी रफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में 18वीं लोकसभा के लिए मतदाताओं में पिछली बार जैसा उत्साह नजर नहीं आया। बीते लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले पांच फीसदी मतदान आगरा में कम हुआ। अब तक हुए 18 लोकसभा चुनाव में आगरा के मतदाता केवल 3 बार ही फर्स्ट क्लास पास हो सके हैं। 60 फीसदी से ज्यादा मतदान केवल तीन बार 1962, 1967 और 1977 के लोकसभा चुनाव में हुआ है। सबसे कम वोट देने के लिए साल 2009 में लोग घर से निकले।

विज्ञापन


आगरा लोकसभा सीट से मंगलवार को सांसद चुनने के लिए महज 54.08 फीसदी मतदाता ही बूथ तक पहुंचे। यह पिछले तीन लोकसभा चुनाव में हुए मतदान से काफी कम है। साल 2009 में महज 42.1 प्रतिशत मतदान हुआ था, उसके बाद से आगरा में मतदान लगातार बढ़ता रहा है, लेकिन 15 साल के बाद यह पहला मौका है, जब मतदान में कमी दर्ज की गई हो।

विज्ञापन

आगरा लोकसभा सीट के तहत पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतदान आगरा छावनी के निकले। यहां महज 48 फीसदी वोट पड़े, जबकि जलेसर में बंपर मतदान हुआ। जलेसर आगरा लोकसभा सीट का हिस्सा है, लेकिन एटा जिले में आता है। आगरा जिले में केवल फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में ही 62 फीसदी मतदान कर सकी। शहर की छावनी विधानसभा क्षेत्र की तरह फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के बाह में केवल 48 फीसदी मतदान हो सका।

मोदी लहर में सबसे ज्यादा 16 फीसदी उछाल

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आगरा में 58.9 फीसदी वोट डाले गए थे, जो उससे पिछले 2009 लोकसभा चुनाव से 16 फीसदी ज्यादा थे। 2009 में महज 42 फीसदी वोट डाले गए थे जो अब तक के चुनाव में सबसे कम है। मतदान में इतनी बढ़ोतरी कभी नहीं हुई। हालांकि 1977 के चुनाव में 13 फीसदी मतदान ज्यादा हुआ था। उसके बाद वर्ष 1998 में 10 फीसदी वोट बढ़े थे।

विज्ञापन

जनता लहर का नहीं टूट रहा रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड जनता लहर में बना था, जो अब तक टूट नहीं पाया है। वर्ष 1977 में आगरा की जनता ने 65.7 फीसदी मतदान किया था। 1977 से अब तक एक बार भी आगरा के मतदाता 60 फीसदी मतदान को भी पार नहीं कर सके हैं। जनता लहर के बाद सबसे ज्यादा मतदान बीते लोकसभा चुनाव 2019 में 59.6 फीसदी हुआ था, जो इस बार पांच फीसदी लुढ़क गया।

मई में बढ़ा तापमान तो गिरा मतदान

लोकसभा चुनाव जब भी मई में हुए, तब ज्यादातर मतदान में कमी दर्ज की गई। साल 2009 में 13 मई को आगरा में वोट डाले गए, तब सबसे कम 42 फीसदी वोट पड़े। इसी तरह 5 मई 2004 को मतदान हुआ तो 44 फीसदी वोट पड़े। 7 मई 1996 को मई में तापमान बढ़ा तो मतदान 43 फीसदी रह गया। इसी तरह 20 मई 1991 को जब मतदान हुआ तो आगरा में केवल 45 फीसदी मतदाता ही वोट डालने निकले।

चुनाव और मतदान प्रतिशत

  • 1952- 47.4 %
  • 1957- 56.3 %
  • 1962- 63.6 %
  • 1967- 61.7 %
  • 1972- 52.3 %
  • 1977- 65.7 %
  • 1980- 53.9 %
  • 1984- 54.3 %
  • 1989- 42.8 %
  • 1991- 45.6 %
  • 1996- 43.3%
  • 1998- 53.9 %
  • 1999- 51.3 %
  • 2004- 44.2 %
  • 2009- 42.1 %
  • 2014- 58.9 %
  • 2019- 59.6 %
  • 2024- 54.08 %
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed