फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha election 2024 SP and BJP supporters clashed After voting in Etah

लोकसभा चुनाव 2024: एटा में मतदान के बाद सपा और भाजपा समर्थक भिड़े, चले लाठी डंडे; 14 घायल

Tue, 14 May 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 May 2024 01:12 PM IST
सार

चौथे चरण के चुनाव में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर अलीगंज विधानसभा में वोटिंग के बाद सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए।  दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस हमले में 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 SP and BJP supporters clashed After voting in Etah
वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर चौथे चरण के मतदान के दौरान अलीगंज विधान सभा के ग्राम मंगदपुर में विवाद हो गया। वोटिंग के बाद यहां सपा व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनो तरफ से 7 -7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्राम मंगधपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त के बाद सपा व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया गया कि कुछ लोगो ने मतदान के दौरान सपा समर्थक मतदाताओं को मतदान नही करने दिया। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। भाजपा व सपा समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रयासरत थे।
विज्ञापन


मतदान शाम 6 बजे के बाद बन्द हो गया पोलिग पार्टी वहां से जाने लगी तभी कुछ सपा व भाजपा समर्थकों में बहस हुई और जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें लालमन, सन्तोष कुमार, सूरजपाल, गौरव, आरती आदि घायल हो गए। जिसमें गम्भीर घायल आरती व जितेन्द्र को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के सत्यपाल, गोपाल सिंह, हरिओम, जितेंद्र आदि घयाल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गयी। वही गांव में माहौल गर्म है। पुलिस तैनात है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed