फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha election 2024 public meeting of PM Modi in Agra and cm Yogi in Fatehpur Sikri know date

लोकसभा चुनाव 2024: आगरा में पीएम मोदी तो फतेहपुर सीकरी में सीएम योगी संभालेंगे कमान...तय हुईं ये तारीखें

Sun, 21 Apr 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 08:56 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव  2024 के लिए आगरा में पीएम मोदी की सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोठी मीना बाजार में पीएम की सभा के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। वहीं फतेहपुर सीकरी में सीएम योगी की जनसभा होगी। 
 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 public meeting of PM Modi in Agra and cm Yogi in Fatehpur Sikri know date
मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चुनावी समीकरण साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को होने वाली रैली की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। हर बूथ से कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। पांचों विधानसभाओं से लोगों को लाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। रविवार की सुबह कोठी मीना बाजार के मैदान पर भाजपाई भूमि पूजन करेंगे। वहीं 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के किरावली में जनसभा करके चुनाव प्रचार को धार देंगे।
विज्ञापन



 

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कोठी मीना बाजार मैदान का मुआयना किया। वहीं नगर निगम ने भी साफ सफाई का काम शुरू करा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संयोजक टीएन अग्रवाल ने बताया कि जनसभा की सफलता के लिए मंडल और सेक्टर स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित विधानसभाओं के विधायक अपने मंडल अध्यक्षों के साथ बैठकें करके रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि रैली ऐतिहासिक होगी। रविवार की सुबह दस बजे रैली स्थल पर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में मुख्यमंत्री 22 अप्रैल को किरावली के रामवीर क्रीड़ा स्थल पर जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम भी जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। वह सुबह 11.10 बजे लखनऊ से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से 11.40 बजे हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 12.35 बजे रामवीर क्रीड़ा स्थल से एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। दूसरी ओर, फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र स्थित धनौली के इन्फेंट्री पब्लिक स्कूल में रविवार की सुबह 10 बजे से अनुसूचित जाति महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य मुख्य अतिथि होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed