{"_id":"68bd651dd9f81d75f10ce487","slug":"locks-of-clothes-shop-were-broken-in-shivaji-market-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शिवाजी मार्केट में चटकाए थे कपड़े की दुकान के ताले, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चोर; एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शिवाजी मार्केट में चटकाए थे कपड़े की दुकान के ताले, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चोर; एक को लगी गोली
Sun, 07 Sep 2025 04:27 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:27 PM IST
सार
चोरों ने बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में कपड़ों की दुकान को निशाना बनया था। पुलिस तभी से चोरों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दाैरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद चोरों को मुठभेड़ में पकड़ा गया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में रकाबगंज पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गोली लगने से घायल है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। चोरों के कब्जे से एक तमंचा, एक ई-रिक्शा और चोरी के 1.71 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर को दुकानदार शोभराज ने तहरीर दी थी। उनकी बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में कपड़ों की दुकान है। 31 अगस्त की रात चोरी हुई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की। शुक्रवार रात चोर पीडब्लूडी तिराहे के पास खंडहर में जुटे थे। पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे।
जवाबी कार्रवाई करते हुए काजीपाड़ा तलैया निवासी मुकेश, बरहन के नया बांस निवासी अशोक चौहान, धूलियागंज निवासी मुकेश बघेल, सुनील कुमार और अर्जुन नगर निवासी दीपक बंसल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी मुकेश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने आरोपी दीपक के घर पर रुपयों का बंटवारा किया था। सभी को 80-80 हजार दिए गए और मुकेश ने 2 लाख रुपये लिए थे।