{"_id":"5e89c0f18ebc3e6fa93b1cd0","slug":"lockndown-latest-news-update-in-agra-mob-attacked-police-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला, दरोगा की बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला, दरोगा की बाइक तोड़ी
Mon, 06 Apr 2020 06:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के थाना पिनाहट के कस्बा भदरौली में रविवार सुबह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में दरोगा की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद क्षेत्र में तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वे घरों पर ताला लगाकर भाग गए हैं।
भदरौली चौकी पर तैनात चीता मोबाइल के दो सिपाही रविवार सुबह 10 बजे गश्त पर थे। भदरौली कस्बे में 10-12 लोग एक स्थान पर इकट्ठे खड़े थे। सिपाही जसपाल और योगेंद्र ने सभी लोगों को घर के भीतर जाने के लिए कहा।
आरोप है कि लोगों ने विरोध किया। कहने लगे कि कर्फ्यू थोड़े ही लगा है। सिपाहियों ने कहा कि घर के अंदर जाना ही होगा, वरना कार्रवाई होगी। इस पर वे लोग सिपाहियों से भिड़ गए। कुछ महिलाएं भी आ गईं। भीड़ जुट गई। सभी ने हंगामा कर दिया।

बाइक हुई क्षतिग्रस्त
सिपाहियों ने केस दर्ज कराने की चेतावनी दी तो उन्होंने मारपीट कर दी। लोग भागकर थोड़ी दूर गए और पथराव कर दिया। दोनों सिपाहियों ने किसी तरह खुद को बचाया और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सिपाहियों की बाइक पर लगातार पत्थर गिरते रहे। इससे वो क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर सीओ पिनाहट हरिश्चंद्र टमटा, एसओ अंजीश कुमार और अन्य थानों की फोर्स पहुंची। तब तक सभी लोग भाग चुके थे। पुलिस ने उपद्रव करने वालों के घर पर दबिश दी लेकिन कोई मिला नहीं। सीओ पिनाहट ने बताया कि सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिए हैं रासुका लगाने के निर्देश
दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए थे कि अगर लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर कहीं हमला हो तो केस दर्ज करने के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

बता दें कि आगरा जिले में अब तक कोरोना वायरस के 48 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 31 जमाती हैं, जो दिल्ली से लौटे थे। इसके अलावा अन्य शहरों से आए जमाती भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ठहरे थे। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस अब लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रही है, लेकिन भदरौली में लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।