फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown violation in mathura latest news

मथुरा में लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन नाकाम, बाजार से बैंकों तक उड़ी नियमों की धज्जियां

Fri, 03 Apr 2020 03:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Lockdown violation in mathura latest news
बैंक के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में लॉकडाउन के दौरान भीड़ को रोक पाने के प्रशासन के तमाम प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। किसी न किसी तरह भीड़ एकजुट हो रही है और लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। सब्जी बाजार, बैंक, मेडिकल स्टोर, राशन की दुकान, मंडी में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा। न ही लोग मास्क लगाकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद से ही केंद्र और प्रदेश की सरकारें लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रही हैं। लेकिन मथुरा जिले में इसका पालन पूरी तरह नहीं हो पा रहा। लॉकडाउन के बाद शुरू में बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने होम डिलीवरी तथा घरों तक सब्जियां पहुंचाने की व्यवस्था कर दी। 
विज्ञापन


होम डिलीवरी महंगी होने के कारण कामयाब नहीं हो सकी। नगर निगम की ओर से भी खाद्यान्न क्षेत्रों में पहुंचाने की व्यवस्था की गई, जो अभी धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में लोग बाजार में ही पहुंच रहे हैं। हालांकि भीड़ कम हुई है, लेकिन लॉकडाउन के नियमों का अब भी पालन नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग नहीं लगा रहे मास्क

बाजार में दुकानदार तथा सब्जी विक्रेता तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। दूसरी ओर, बैंक के बाहर लाइनें लगी हैं, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा। शुक्रवार को भी कई बैंक के बाहर लोग बिना मास्क लगाए बहुत नजदीक खड़े थे। 

यही हाल मेडिकल स्टोर और राशन की दुकानों पर है। मंडी समिति में बृहस्पतिवार को भीड़ रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पहुंचना पड़ गया था। हालांकि जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी गौरव ग्रोवर लगातार भीड़ रोकने, सामाजिक दूरी बनाने तथा मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं। 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करने के लिए लगातार प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है। घरों में रहना लोगों के स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी है। अधिकांश लोग समझ भी रहे हैं लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बेवजह घूमने वालों तथा नियमों को तोड़ने वालों के चालान किए जा रहे हैं। सभी थाना पुलिस को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed