फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown update private schools online classes start in agra

लॉकडाउन में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भायी, घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई

Mon, 30 Mar 2020 04:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
lockdown update private schools online classes start in agra
ऑनलाइन पढाई - फोटो : अमर उजाला
आगरा में निजी स्कूलों ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया है। स्कूल के एप, फेसबुक व व्हाट्स एप के माध्यम से पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। स्कूल लाइव कक्षाओं के संचालन की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को कक्षा में पढ़ाई का अनुभव मिल सके। 
विज्ञापन


सोमवार से होली पब्लिक स्कूल ने भी लाइव कक्षाएं लगानी शुरू कर दी। विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई भा रही है। सिकंदरा स्थित शाखा में कक्षा 12 कॉमर्स में पंजीकृत 58 में से 52 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पढ़ाई की। कक्षा 10 के 54 में से 46 विद्यार्थी व कक्षा नौ के 60 में से 45 और कक्षा छह के 45 में से 30 विद्यार्थियों को शिक्षकों ने सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक जूम गूगल के माध्यम से पढ़ाया।
विज्ञापन

 
कक्षा 12 की कॉमर्स की छात्रा खुशी गोयल के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में बोर्ड परीक्षा देनी है, स्कूल बंद होने से पढ़ाई की चिंता लगी थी, इसमें ऑनलाइन पढ़ाई से राहत मिली है। कक्षा 12 विज्ञान विषय की छात्रा हंशुल पचौरी का कहना है कि अपने आप पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही थी, अब शिक्षकों की ऑनलाइन उपलब्धता से हम अपनी समस्याओं का समाधान करा पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'खाली बैठने से विद्यार्थी तनावग्रस्त हो जाते' 

होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर का कहना है कि कक्षा की पढ़ाई की बात अलग होती है। लॉकडाउन के विद्यार्थी खाली बैठेंगे तो तनावग्रस्त हो जाएंगे। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई उन्हें व्यस्त रखने और ज्ञान बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। 

छोटी कक्षा के विद्यार्थी भी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। मां व घर के अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं, अपना मोबाइल पढ़ाई के लिए दे रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में इससे मुश्किल नहीं आ रही है। 

विद्यार्थी उत्साहित

होली पब्लिक स्कूल के अकाउंटेंसी के शिक्षक बलतेज सिंह का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई करके विद्यार्थी उत्साहित हैं। अभिभावक भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। पढ़ाई के विद्यार्थियों को घर में अच्छा माहौल दिया जा रहा है। इंटरनेट का पैक का रिचार्ज भी करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed