{"_id":"5eba1f2cf8cdec64944ddd61","slug":"lockdown-special-trains-will-stop-at-agra-cantt-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेंगी दो स्पेशल ट्रेन, किराये को लेकर यह बात जरूर जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेंगी दो स्पेशल ट्रेन, किराये को लेकर यह बात जरूर जानें
Tue, 12 May 2020 09:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 May 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
लॉकडाउन में शुरू की गईं 30 स्पेशल ट्रेनों में से केवल दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर होगा। इन ट्रेनों के लिए आगरा से जाने वाले यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन करा रहे हैं। सोमवार रात 12 बजे तक 200 रिजर्वेशन हो चुके थे। आगरा से यात्री केवल दिल्ली तक जा सकेंगे लेकिन किराया पूरे रूट का देना होगा।
दोनों ही ट्रेनों में पूरे मार्ग का किराया देना होगा। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आरक्षण सोमवार शाम छह बजे से शुरू हो गए। आगरा से केवल दिल्ली तक ही यात्री जा सकेंगे। ट्रेन बंगलूरू से दिल्ली तक ही चलेगी।
इनमें पहली ट्रेन 12 मई को चेन्नई-नई दिल्ली के बीच चलेगी। इसमें यात्रियों को ठहराव वाले किसी भी स्टेशन पर उतरना हो, लेकिन उसे चेन्नई से दिल्ली तक का किराया अदा करना होगा। यह ट्रेन 12 और 14 मई को चलेगी।

Trending Videos
इन ट्रेनों को होगा ठहराव
चेन्नई से चलने वाली ट्रेन विजयवाड़ा, वारंगल, बल्लारशाह, नागपुर, भोपाल, झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट पर रुकेगी। इसी तरह 14 मई को दिल्ली से चलने वाली ट्रेन का ठहराव भी इन्हीं स्टेशनों पर होगा। इसके अलावा एक ट्रेन बंगलूरू-नई दिल्ली के लिए 12 मई से संचालित होगी।
इसका ठहराव श्री सत्य साईं प्रशांती निलयम, धरमवरम्म जंक्शन, अनंतपुर, गुंटकल जंक्शन, रायपुर, सेरम, सिंकदराबाद, काजीपेट, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल , झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट होगा।
ऑनलाइन रिजर्वेशन हो रहे
आगरा रेल मंडल के डीआरएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में दो ट्रेनों का ही ठहराव आगरा में है। रिजर्वेशन ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। 200 से ज्यादा लोगों ने रिजर्वेशन करवाए हैं।
सुबह से इंतजार देर शाम हो सके रिजर्वेशन
लोग स्पेशल ट्रेन से आगरा से दिल्ली जाने के लिए रिजर्वेशन कराना चाहते थे लेकिन शाम चार बजे वेबसाइट नहीं खुली। इसमें भी केवल वही लोग रिजर्वेशन करा सकते हैं, जिनका आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एकाउंट है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम छह बजे के बाद ही पर्सनल आईडी से रिजर्वेशन कराए जा सके।