फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown Not Effects Morning Vehicles Run On Highway

दिन में सख्ती-रात में सुस्ती, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉकडाउन में फर्राटा भर रहे वाहन

Wed, 29 Apr 2020 11:58 AM IST
Abhishek Saxena ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, आगरा
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Apr 2020 11:58 AM IST
सार

भोर होते ही खुल जाते हैं हाईवे के सारे ‘लॉक’

विज्ञापन
Lockdown Not Effects Morning Vehicles Run On Highway
आगरा-फिरोजाबाद के पचोखरा चेक पोस्ट पर निकलते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन ने देश-दुनिया की रफ्तार थाम दी है। शहर की गलियों से लेकर हाईवे तक सन्नाटा पसरा रहता हैं, लेकिन आधी रात से भोर तक स्टेट हाईवे हो या राष्ट्रीय राजमार्ग सभी के लॉक खुल रहते हैं।
विज्ञापन


इस समय अपने वाहन को किसी भी मार्ग पर दौड़ा कर कहीं भी जा सकते हैं। चाहे फिर वह जनपद रेड जोन ही क्यों न हो। अमर उजाला की टीम ने जब आगरा से एटा और कासगंज तक पड़ताल की तब यह नजारा सामने आया।
विज्ञापन


पुलिस दिखाने के लिए
आगरा मंडल में आगरा और फिरोजाबाद दोनों ही रेड जोन में हैं। सुबह करीब पांच बजे जब आगरा की सीमा से निकले तो आसानी से फिरोजाबाद में दाखिल हो गए। इस दौरान चेक प्वाइंट पर बैठे दो पुलिसकर्मियों ने भी अपनी कुर्सी से उठने की जहमत नहीं उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Lockdown Not Effects Morning Vehicles Run On Highway
चेक पोस्ट पर बिना रोक-टोक निकलते वाहन - फोटो : अमर उजाला
एटा में भी आसानी से एंट्री
सुबह करीब 5:40 बजे हमने रेड जोन वाले जिले फ़िरोजाबाद से ऑरेंज जोन में आने वाले एटा में एंट्री की। ये सबसे खतरनाक प्वाइंट था। एक जनपद जहां पर चंद लोग ही कोरोना संक्रमण की जद में आए हैं, जबकि रेड जोन वाले फ़िरोज़ाबाद में यह तेजी से फैल रहा है।

इसके बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। साइड में लगाए गए बैरियर के बीच से वाहन आसानी से गुजर रहे थे। हालांकि करीब साढ़े छह बजे एटा जनपद की सीमा पर पुलिसकर्मी आ गए थे, और चार पहिया वाहन चालकों से पूछताछ भी कर रहे थे।

कासगंज में है नो एंट्री
कासगंज जनपद में बाहर से आने वालों की नो एंट्री है। यदि आप जनपद में प्रवेश कर भी जाएंगे तो शहर में एंट्री के लिए मशक्कत करनी होगी। यहां की सीमा पर बैरियर के साथ पुलिस तैनात है। इतना ही नहीं शहर के एंट्री प्वाइंट नदरई गेट तिराहे को पुलिस ने बैरियर लगाकर पूरी तरह से बंद कर रखा है। यहां से किसी को भी घुसने नहीं दिया जा रहा है। यदि आपके पास वाजिब कागजात हैं तभी आप शहर में जा सकते हैं।

पड़ोसी जनपद में है चौकसी
एटा और कासगंज दोनों ही जनपदों के पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद में कड़ी चौकसी है। ग्रीन जोन में आने के कारण इस जनपद में बाहरी क्षेत्रों से आवागमन काफी मुश्किल है। साथ ही बॉर्डर के आसपास के क्षेत्रों में बाजार भी बहुत कम समय के लिए ही खोला जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed