फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown news update three arrested under epidemic act in mainpuuri

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 18 लोगों को जेल भेजा, तीन पर महामारी अधिनियम में मुकदमा

Fri, 27 Mar 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 12:05 AM IST
सार

मैनपुरी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हुई पुलिस 
बिना वजह घर से निकलने वालों को बनाया मुर्गा, तीन लोगों पर मुकदमा 

विज्ञापन
lockdown news update three arrested under epidemic act in mainpuuri
युवकों को बनाया गया मुर्गा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है, लेकिन लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मैनपुरी पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। भोगांव में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


इन सभी को गिरफ्तार करके एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत न मिलने पर जेल भेजा गया है। बिना वजह घूमने वालों को मुर्गा बनाया। तीन के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की गई।
विज्ञापन


आम लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग अपने और समाज के प्रति गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना वजह शहर की सड़कों पर ऐसे लोग फर्राटा भर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस एक्शन में नजर आई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भोगांव क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 

ये लोग हुए गिरफ्तार

बृहस्पतिवार को कस्बे में लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने मोहल्ला गड्ढा निवासी शाहिद पुत्र अनवार हुसैन, रिजवान पुत्र महमूद अली, राहिद हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन, मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय, सेंसर पुत्र गफूर, मोहल्ला पथरिया निवासी कृष्णलाल पुत्र रामचरन, मोहल्ला चौधरी निवासी यासीन पुत्र मोहम्मद बन्ने, मोहल्ला करियानीम निवासी मोहम्मद अनीश पुत्र हनीफ, ताहिर पुत्र इसरार हुसैन, अनीश पुत्र मोहम्मद हनीफ, मोहल्ला जगत नगर निवासी अंशुल कुमार पुत्र राकेश कुमार, अंशुल कुमार पुत्र मनोज कुमार, सजल सिंह पुत्र दिनेश सिंह, मोहल्ला भीमनगर निवासी सोनू पुत्र राजेंद्र सिंह, गांव भवानी नगर निवासी राहुल पुत्र रामवीर, गांव लालपुर मढैया निवासी सुधीर पुत्र बृजभूषण, गांव रकरी निवासी रिषी पुत्र सुनील को गिरफ्तार किया। 

सभी के विरुद्ध शांतिभंग की धारा 151, 107/116 के तहत कार्रवाई की। सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम की ओर से जमानत न दिए जाने पर सभी को जेल भेजा गया है। 

उधर, कोतवाली पुलिस ने बेवजह घूमने वाले महेंद्र पुत्र धीरेंद्र निवासी यदुवंशनगर, विवेक और सचिन पुत्र नवीन चंद्र निवासी आगरा रोड जीआईसी के सामने के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। क्रिश्चियन तिराहा पर पुलिस ने कई युवाओं को मुर्गा बनाया। इसके साथ ही कई युवाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली में कई घंटे तक बिठाए रखा।

कुरावली में तीन के खिलाफ रिपोर्ट  

कुरावली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान को सूचना मिली थी कि मोहल्ला वैदनटोला में कुछ लोग शासनादेश का उल्लंघन कर रहे हैं। 

सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां गंगाधर, शराफत अली और करू भीड़ लगाए हुए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य लो ग वहां से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को हिदायत दी कि बेवजह घरों से न निकले।

25 से अधिक वाहन किए गए सीज

शहर के ईशन नदी पुल पर टीआई देवेंद्र शंकर पांडेय के नेतृत्व में टीम चेकिंग करती नजर आई। बेवजह घूम रहे लोगों को सबक सिखाने के साथ ही बाइकों को सीज कर दिया। करीब 25 से अधिक वाहनों को सीज किया गया। सौ से अधिक चालान भी काटे गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शासनादेश का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। लोग घरों में ही रहें, खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जा रहा है। वैश्विक बीमारी को हराने के लिए सहयोग करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed