{"_id":"5e8dfa228ebc3e78c00d0e9e","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4371169193","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.90 लाख परिवारों को निशुल्क मिलेगा पांच किलो चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.90 लाख परिवारों को निशुल्क मिलेगा पांच किलो चावल
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में किसी भी घर में अन्न की कमी न हो इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। गरीब परिवारों को निशुल्क राशन देने के बाद अब सभी परिवारों को अतिरिक्त राशन दिया जाएगा। आदेश आने के बाद पूर्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसका वितरण शुरू हो जाएगा।
जिले में कुल दो लाख 90 हजार 46 राशन कार्डधारक हैं। इसमें 45894 अंत्योदय राशन कार्डधारक व अन्य पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं। अब तक पंजीकृत श्रमिकों और अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क राशन दिया जा चुका है। लेकिन अब सभी राशन कार्डधारकों को पांच किलो अतिरिक्त राशन वितरित किया जाएगा। इसके लिए किसी को भी कोई धनराशि नहीं देनी होगी। ये वितरण पूर्ण रूप से निशुल्क होगा। इसके लिए गोदाम से उठान शुरू हो गया है। 15 अप्रैल से सभी डीलरों को इसका वितरण करने के आदेश पूर्ति विभाग की ओर से दिए गए हैं। हालांकि वितरण ई-पॉस के माध्यम से ही किया जाएगा।
- शासन के आदेश पर जिले के सभी राशन कार्डधारकों को निशुल्क पांच किलो चावल का वितरण होगा। इसके लिए सभी डीलरों को आदेशित कर दिया गया है। - यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।