फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

गलियों में लगाए प्रवेश निषेध के बोर्ड

Wed, 08 Apr 2020 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown
8एमएनपी-05-आगरा रोड पर ब्रजकालोनी की मुख्य गली में लगाए गए अवरोध - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमित तीन लोगों के मिलने के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी है। सामाजिक दूरी बनाने और एक जगह जमा न होने के लिए लोग खुद एक दूसरे को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां लोग घरों से कम निकल रहे हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में युवाओं ने पहल करके गलियों को ही लॉकडाउन कर दिया है। गलियों के बाहर अवरोध लगाकर प्रवेश निषेध के बोर्ड लगा दिए हैं। कोरोना से खुद बचिए औरों को भी बचाइए इस आशय की अपील युवा कर रहे हैं। युवाओं का कहना है सरकार और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी मानकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। जिन गलियों में प्रवेश निषेध के बोर्ड लगाए गए हैं वहां युवा अपने घरों से ही गलियों में आने जाने वालों को रोक रहे हैं।
विज्ञापन

बृज कॉलोनी आगरा रोड
आगरा रोड स्थित बृज कॉलोनी के युवाओं ने कॉलोनी के मुख्य द्वार पर अवरोध लगाकर बाहरी लोगों का प्रवेश रोक कर पास ही एक बोर्ड भी लगा दिया है। जिस पर लिखा है कॉलोनी में बाहरी लोगों का आना मना है। अगर ऐसा करेंगे तो कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदनगर
कोरोना संक्रमित तीन जमातियों के मिलने के बाद मुस्लिम बस्ती महमूदनगर में भी युवाओं ने पहल करके बस्ती की मुख्य गली को अवरोध लगाकर बंद कर दिया है। इस गली से किसी को भी बस्ती के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बाहर बोर्ड लगा है कि जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed