फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

41 दिन के बाद खुलीं कुछ दुकानें, नजर आई चहल पहल

Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज/सहावर/सोरों/गंजडुंडवारा/पटियाली। लॉकडाउन -3 में मिली छूट के बाद मंगलवार को 41 दिन बाद रोस्टर के अनुसार जनपद में बाजार खुले। इससे दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। ग्राहकों को भी राहत मिली। साथ ही बाजारों में भी रौनक दिखी। मंगलवार को जनजीवन कुछ हद तक पटरी पर लौटता दिखा।
विज्ञापन

पिछले 41 दिनों से लॉकडाउन के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा था। केवल दवा और परचून की दुकानें ही चंद घंटे के लिए खुल रहीं थी। इसी के चलते जरूरतमंद सुबह शाम जरूरी सामान लेने के लिए निकलते थे। इसके अलावा पूरेे दिन शहर व कस्बे के बाजारों में सन्नाटा ही पसरा रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार को रोस्टर के अनुसार मिठाई, समोसा, नमकीन, दालमोठ, रेडीमेड गारमेंट, वस्त्रालय, टेलरिंग, जूता, चप्पल, चश्माघर, स्टेशनरी, फर्नीचर, फोटोग्राफी, ज्वैलरी की दुकानें हीं खुली। इसके अलावा दूध परचून दवा की दुकानों को प्रतिदिन खुलने की अनुमति है। ये दुकानें भी खुलीं रहीं। इससे बाजार में रौनक लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और प्रशासन का पहरा भी कड़ा रहा। दुकानों पर मास्क, सैनिटाइजर, पानी, साबुन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोरों, सहावर, अमांपुर, बिलराम, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा के बाजार खुलने से चहल पहल हुई, लेकिन ग्राहकों की संख्या बहुत अधिक नहीं थी।
दुकानों के बाहर नजर आए पानी, सैनिटाइजर, साबुन
बाजार में तमाम दुकानों के बाहर पानी, साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। ताकि लोग हाथ धुल कर ही दुकान पर जाएं। जिन दुकानों पर यह उपलब्ध नहीं थे वहां अधिकारियों ने चेतावनी देकर तुरंत ही सामान मंगवाया। बिना मास्क लगाए आने जाने वाले लोगों को भी हिदायत दी गई।

- जिलेभर में रोस्टर के अनुसार बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है। रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर ही दुकानें खुलेंगी। लॉकडाउन के नियमों का हर किसी को पालन करना होगा। लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी हर कीमत पर बनी रहनी चाहिए। सीपी सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed