फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

सीमाएं सील, फिलहाल जिले में नहीं कोई ढील

Mon, 20 Apr 2020 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज के बस स्टैंड क्षेत्र में भ्रमण करती पुलिस। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। केंद्र सरकार की ओर से 20 अप्रैल से चुनिंदा जिलों में ढील की खबरों के बाद से लोगों को जिले में भी काफी हद तक ढील मिलने की उम्मीद थी। लेकिन प्रशासन ने सतर्कता और भी बढ़ा दी है। प्रशासन फिलहाल बिल्कुल भी ढील देने के मूड में नहीं है। डीएम, एसपी ने सुबह से शहर के बैरियरों से लेकर जिले की सीमाओं तक कड़ी निगरानी की। इस दौरान सघन चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले सुबह से ही शहर के हालातों का जायजा लेने निकले। क्योंकि सरकार की ओर से कई जिलों में ढील दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। लोगों का मानना था कि कासगंज जिले में भी ढील मिल जाएगी, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सख्ती बनाए हुए है। क्योंकि जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ऐसे में प्रशासन किसी भी हाल में कोई ढिलाई बरतना नहीं चाहता।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह सघन चेकिंग कराई गई। दूसरे जिलों से कासगंज जिले को जोड़ने वाली सभी सीमाएं सील रहीं। सिर्फ आपात स्थिति में ही लोगों को निकलने दिया गया। कहीं जिले के लोग भी ढील की खबर के बाद बाजारों में न निकल आएं ऐसे में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर निकलने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शहर में एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी दिनभर बाजार में गश्त करते रहे। तमाम लोगों को चेतावनी दी गई।
कार्यालय में 33 प्रतिशत कर्मचारियों की ही रहेगी उपस्थिति
डीएम ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि रोस्टर के हिसाब से 33 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में ही कार्यालय खोले जाएंगे। दुग्ध उत्पादन, कृषि कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यथावत चलते रहेंगे। बैंकिंग सेवाएं आवश्यकतानुसार कर्मचारियों के साथ सुचारू रहेंगी। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि सतर्कता में कहीं कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इसके अलावा उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जिले की स्थिति से अवगत करा दिया गया है। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैंकों में दिखी भीड़
सोमवार को कुछ बैंकों में भीड़ दिखी दी। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखा कर भीड़ हटवाई। साथ ही लोगों को हिदायत दी कि बैंकों में भीड़ न लगाएं और घरों में रहें।
लॉकडाउन का पालन करें
- सभी लोग घरों मे रहें और लॉकडाउन का पालन करें। प्रशासन लोगों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास कर रहा है। लोग बेवजह सड़कों पर घूमेंगे तो कार्रवाई होगी- सीपी सिंह, डीएम।

बैरियरों पर सघन चेकिंग करें
- सीमाओं और बैरियरों पर लगातार चेकिंग करते रहें। बिना मास्क के सड़क पर दिखने वाले लोगों को कड़ी हिदायत दें। लॉकडाउन का अधीनस्थ गंभीरता से पालन कराएं- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed