फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown In Agra Croud Celebrate Birthday Of Temple In Mansukhpura Police Station

लॉकडाउनः मंदिर में उत्सव मनाने पहुंची भीड़, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Apr 2020 01:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Apr 2020 01:13 PM IST
सार

सामाजिक दूरी की भी नहीं किया था पालन

विज्ञापन
Lockdown In Agra Croud Celebrate Birthday Of Temple In Mansukhpura Police Station
उत्सव मनाने के लिए सजाया गया मंदिर का द्वार - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस देहात क्षेत्र में भी फैल रहा है। लॉकडाउन में घरों से नहीं निकलने के लिए पुलिस लगातार अपील कर रही है। लेकिन बावजूद इसके मंसुखपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक मंदिर में उत्सव मनाने के लिए भीड़ एकत्रित हुई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


मामला शनिवार रात का है। आगरा जनपद के थाना मनसुखपुरा के गांव बाग पलोखरा में करीब पचास लोग भोले बाबा के मंदिर का उत्सव मना रहे थे। पचास लोगों की भीड़ मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए जा रही थी। ये सूचना थाना मनसुखपुरा पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष मनसुखपुरा अशोक कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देखकर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


लोग मंदिर की दीवार कूद कर भाग खड़े हुए। वहीं पुलिस ने पांच लोगों की पहचान कर ली हैं। पुलिस ने संतोष, गुड्डी, आशीष, मनोज, आशा समेत करीब तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना मनसुखपुरा में अपनी ओर से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने अनुसार संतोष के घर पर बने मंदिर पर तेज आवाज में डीजे भी बज रहा था, जिस पर बड़ी संख्या लोग नाच रहे थे। भीड़ में कोई भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था। थानाध्यक्ष मंसुखपुरा अशोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed