फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown Grocery Shops Closed From Today Doctor will Call On 112

लॉकडाउनः आज से किराने की दुकानें नहीं खुलेंगी, दवाइयों की भी होम डिलीवरी

Thu, 26 Mar 2020 06:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Mar 2020 06:38 AM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि प्रशासन ने 20 मेडिकल हेल्प मोबाइल वैन बनाई हैं। इन्हें 112 सेवा से जोड़ा गया है

विज्ञापन
Lockdown Grocery Shops Closed From Today Doctor will Call On 112
आगरा में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किराने की दुकानें भी बुधवार से बंद करा दी जाएंगी। लोगों को हेल्पलाइन नंबर के जरिए घर पर ही राशन मुहैया कराया जाएगा। दूध का वितरण सुबह पांच से आठ बजे तक ही होगा लेकिन इसके लिए लोगों को बाहर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सब्जी भी घर के अंदर से ही लेनी होगी। डॉक्टर के लिए 112 नंबर पर कॉल करना होगा। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए इसके निर्देश बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि प्रशासन ने 20 मेडिकल हेल्प मोबाइल वैन बनाई हैं। इन्हें 112 सेवा से जोड़ा गया है। पुलिस के नंबर पर कॉल करने पर ये वैन पहुंचेंगी। इनमें डॉक्टर भी रहेंगे। दूधिए दूध का वितरण पहले ही तरह करते रहेंगे। इसी तरह सब्जी विक्रेता ठेल लेकर गली-गली जाएंगे। इनके लिए लोग बाहर न निकलें। घर के अंदर से ही सामान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Lockdown Grocery Shops Closed From Today Doctor will Call On 112
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हर पांच वार्ड पर एक मेडिकल वैन
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि हर पांच वार्ड पर एक मेडिकल हेल्प वैन रहेगी, ताकि इसे पहुंचने में ज्यादा समय न लगे। शहर में कुल 20 वैन तैनात की जाएंगी।

102 और 108 पर एंबुलेंस सेवा
डीएम ने बताया कि एंबुलेंस सेवा 102 और 108 का इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी के लिए किया जाएगा। इसकी व्यवस्था कर ली गई है।

दवाई भी घर पर ही मिलेगी
डीएम ने बताया कि  फोन करने पर दवाई भी घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही फोन नंबर जारी किए जाएंगे।
 

Lockdown Grocery Shops Closed From Today Doctor will Call On 112
जिलाधिकारी और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
शीतगृहों को सैनिटाइज किया जाएगा
भंडारण के लिए किसान शीतगृहों में आलू लेकर पहुंच रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने शीतगृह स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि शीतगृह सैनिटाइज कराए जाएंगे, कर्मचारी मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग (एक मीटर की दूरी) का पालन कराया जाए।

आज से बैंक शाखाओं में सम विषम लागू
डीएम ने बैंक शाखाओं में बृहस्पतिवार से सम विषम लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार 50 फीसदी शाखाएं एक दिन, बाकी दूसरे दिन खुलेंगी। सभी बैंक शाखाओं के बाहर बृहस्पतिवार को ही इसका रोस्टर लगा दिया जाएगा।

सम-विषम: इस तरह रहेगी व्यवस्था
फुटकर दवा की दुकानें
26, 28, 30 मार्च और 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14 अप्रैल

थोक की दुकानें
27, 29, 31 मार्च और 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13 अप्रैल

Lockdown Grocery Shops Closed From Today Doctor will Call On 112
आगरा में हाईवे पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों को 24 घंटे खोलने की छूट
अस्पतालों में स्थित मेडिकल स्टोर 24 घंटे खोले जा सकेेंगे। लेकिन यहां पर भीड़ नहीं लगने दी जाए। दवा लेने आने वालों को एक मीटर की दूूरी होना जरूरी है।

ड्रग इंस्पेक्टर के यहां करें शिकायत
जुनाब अली : 9410639172
राजकुमार शर्मा : 9412733083

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed