{"_id":"5eb1a2d08ebc3e9038546d06","slug":"lockdown-corona-mathura-kosi-news-agr4406252161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के घरों की ओर बढ़ रहे कदम, पुलिस के प्रयास बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों के घरों की ओर बढ़ रहे कदम, पुलिस के प्रयास बेदम
विज्ञापन
कोसीकलां मंडी समिति परिसर में एकत्रित मजदूर। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। अपने घर जाने के लिए बचैन मजदूरों ने एक बार फिर मजबूरी में मंजिल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमाम मजदूर घर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने कुछ मजदूरों को तो लौटा दिया, लेकिन कुछ ऐसे भी थे, जो पुलिस से छिपते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने करीब 600 मजदूरों को कृषि उत्पादन मंडी समिति में रोक लिया। इनमें करीब 150 मजदूर साइकिल सवार हैं।
दिल्ली, हरियाणा में रहकर काम करने वाले मजदूर अपने पैतृक गांव जाना चाहते हैं। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग मुख्य मार्ग के बजाय रेलवे लाइन के सहारे व ग्रामीण क्षेत्रों में होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। मंडी समिति परिसर में मजदूरों को पुलिस ने प्रशासन ने भोजन के लिए रोका था।
हालांकि दोपहर तक कोई व्यवस्था वहां नहीं र्िदखी। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, सीओ जगदीश कालीरमन, नायाब तहसीलदार राखी शर्मा, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, चौकी प्रभारी धीरज गौतम, मंडी सचिव उमेश चौधरी, ईओ पूर्णिमा, लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहें
विज्ञापन
सीमाओं के आसपास से आना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इसके बाद भी लोग आ रहे हैं। वह प्रशासन को आने की सूचना दें। मंडी में रुके मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बसों के माध्यम से भेजने की व्यवस्था कराई जा रही हैं।
श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण, मथुरा।
---
किसानों में मची खलबली
कोरोना संक्रमण के बीच अपनी फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे किसानों में मजदूरों को देख संक्रमण डर सता रहा है। अचानक आए मजदूरों व साइकिल सवारों की भीड़ देखकर किसानों में खलबली मच गई। उन्होंने अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया।
-------
आढ़तियों ने कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी
खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन ने मंडी समिति परिसर में मजदूरों का ठहराव खत्म न किया तो बुधवार से आढ़तिया काम बंद हड़ताल करेंगे। कहा कि प्रशासन ने मंडी में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय आदि की कोई व्यवस्था नहीं की है। प्रशासन मजदूरों को नीलामी चबूतरा पर ठहरा देता है, इससे किसानों की फसल नहीं उतर पाती है। ये मजदूर गंदगी फैला रहे हैं। इससे किसानों को भी संक्रमण का खतरा पैदा हो रहा हैं।