फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Local artists will get a platform at the Taj Mahotsav

Agra News: ताज महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

Fri, 06 Feb 2026 03:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Local artists will get a platform at the Taj Mahotsav
आगरा। ताज महोत्सव-2026 में अपनी कला का जादू बिखेरने की इच्छा रखने वाले स्थानीय कलाकारों के लिए सुनहरा मौका है। कलाकारों और उद्घोषकों का चयन करने के लिए स्वर कला के ऑडिशन 7 और 8 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी एवं ताज महोत्सव समिति के सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड पर ऑडिशन प्रस्तावित हैं। आगरा और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली कलाकार भी इसमें शिरकत कर सकते हैं। महोत्सव में विभिन्न विधाओं के लिए चयन किया जाना है, जिनमें मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन व नृत्य, गजल,मिमिक्री व उद्घोषणा (एंकरिंग) शामिल हैं।
विज्ञापन

इच्छुक कलाकारों को सचिव, ताज महोत्सव समिति के नाम एक प्रार्थनापत्र देना होगा। इसमें कलाकार का नाम, पता, मोबाइल नंबर और अपनी प्रस्तुति की विधा का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है। प्रतिभागी 7 और 8 फरवरी को कार्यक्रम शुरू होने से पहले अपना आवेदन मौके पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed