फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loader crushed bike rider, father and son died

Agra News: लोडर ने बाइक सवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Loader crushed bike rider, father and son died
सहावर (कासगंज)। क्षेत्र के सोरोंजी मार्ग पर ग्राम जलालपुर के निकट सोमवार को लोडर टेंपो की चपेट में बाइक सवार आ गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई , जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसे में मौत चरण सिंह (40) निवासी ग्राम भिलौली एवं उसके पुत्र देवेश (9) की हुई। चरण सिंह के पुत्र देवेश (9) एवं पवन (12) को बुखार था। जिसके कारण वह दोनों बेटों और पत्नी शशि (35) को बाइक पर बैठाकर सहावर पहुंचा। वहां डॉक्टर से दवा दिलाकर वापस अपने गांव भिलौली जा रहा था। जब वह ग्राम जमालपुर के निकट पहुंचा तो सोरों की ओर से आ रहे लोडर टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सभी गंभीर घायल हो गए। चरण सिंह एवं देवेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल शशि एवं उसके पुत्र पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने लोडर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोडर टेंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed