{"_id":"69a28af8d271517cee0e9474","slug":"live-in-dispute-turns-violent-man-set-ablaze-over-fear-of-viral-photos-in-agra-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का बदला: शादी के बाद पति को इस बात के लिए किया राजी, पूर्व प्रेमी का किया ऐसा हश्र; कांप उठेगा कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का बदला: शादी के बाद पति को इस बात के लिए किया राजी, पूर्व प्रेमी का किया ऐसा हश्र; कांप उठेगा कलेजा
Sat, 28 Feb 2026 11:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:58 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी को पति के साथ मिलकर ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। पूर्व प्रेमी के गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे सवारी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक चांद उर्फ सद्दाम (35) को उसकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पति और अन्य के साथ मिलकर रोक लिया। पुराने फोटो-वीडियो पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने चालक को ऑटो से बाहर खींचकर पेट्रोल डालकर जला दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और पुलिस की मदद से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़ित की बहन की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक स्थित राम स्वरूप कॉलोनी के रहने वाले चांद उर्फ सद्दाम ऑटो चलाते हैं। उनकी बहन निशा ने बताया कि आजमपाड़ा निवासी शबनम के पति की दो साल पहले संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकने से माैत हो गई थी। इसके बाद शबनम अपने दो बच्चों के साथ उनके भाई चांद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। भाई ही उसका और बच्चों का पूरा खर्च उठाते थे।

निशा के अनुसार, 15 दिन पहले शबनम ने अपने देवर सोनू खान उर्फ अल्ली से निकाह कर लिया था। इसके बाद से वह भाई पर पुराने फोटाे और वीडियो डिलीट करने का दबाव बना रही थी। उसे शक था कि कहीं चांद उसके फोटो वायरल न कर दे। बृहस्पतिवार रात 9 बजे चांद सवारी छोड़कर लौट रहे थे। दौरेठा के बिलासगंज में शबनम, उसका भाई वकील, पति अल्ली, सास नगीना, जीजा शरीफ और तीन अन्य ने चांद को रास्ते में रोक लिया।
बहस के बाद चांद को ऑटो से खींचकर सुनसान क्षेत्र में ले गए। जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। गंभीर हालत में पुलिस ने चांद को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।
जान बचाने के लिए खटखटाए दरवाजे
निशा के अनुसार, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल चांद ने बताया कि आग लगाने के बाद आरोपी गालियां देते हुए धमका रहे थे। वह जान बचाकर भागे और आसपास के घरों के दरवाजे खटखटाए। कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। आरोपी भीड़ देख धमकी देते हुए भाग निकले। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई है।

18 घंटे बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
निशा ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर पल्ला झाड़ लिया था। गंभीर मामले में अगले दिन दोपहर तक कोई पुलिसकर्मी सुध लेने नहीं आया। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद थाने बुलाकर प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि युवक को जलाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। आरोपी महिला पहले युवक के साथ रह रही थी। दूसरे व्यक्ति से निकाह के बाद पुराने फोटो-वीडियो पर विवाद हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवक 40 प्रतिशत जला है। उसकी हालत अब ठीक है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।