{"_id":"69ade1d5611c377aaf07afc5","slug":"listen-dont-get-involved-with-lawyers-the-police-will-give-you-a-hard-time-agra-news-c-364-1-ag11019-126130-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुनो, वकीलों के चक्कर में मत पड़ना, पुलिस रगड़ देती है....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुनो, वकीलों के चक्कर में मत पड़ना, पुलिस रगड़ देती है....
Mon, 09 Mar 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाने में दर्ज अमानत में खयानत के मामले में आरोपी के बेटे के नोएडा स्थित घर पर विवेचक वादी के साथ पहुंचे। बेटे का आरोप है कि उससे कहा गया कि वकीलों के चक्कर में मत पड़ो, पुलिस रगड़ देती है...बैठकर मामला खत्म करवा लो। विवेचक के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोपी के पुत्र का कहना है कि वह डीसीपी से मामले की शिकायत करेंगे।
सिकंदरा थाने में 27 फरवरी को हाथरस निवासी मुकेश कुमार सिंघल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। खंदारी क्षेत्र स्थित निर्भय नगर निवासी 72 वर्षीय सुरेश चंद को आरोपी बनाया गया है। सुरेश चंद की शक्ति पॉलीट्यूब के नाम से रुनकता में फैक्टरी है। सुरेश चंद पर परिचित महिला से वर्ष 2015 में 31.50 लाख लेने और बाद में सिर्फ 25.5 लाख लौटाकर 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है।
आरोपी के बेटे विजय अग्रवाल ने बताया कि वह नोएडा में ट्रेडिंग फर्म चलाते हैं। वहीं पर पत्नी-बच्चे फ्लैट में रहते हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के अगले दिन ही विवेचक सुरजीत सिंह निर्भय नगर आवास पर पहुंचे थे। शनिवार को दोबारा घर पर आकर नोटिस दिया था। पिता ने न्यायालय में समर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। रविवार को विवेचक वादी को साथ लेकर कार से उनके नोएडा स्थित फ्लैट पर आ गए। उन्हें धमकाया गया। बातचीत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आवाज भी आ गई है।
विज्ञापन
मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि विवेचक अनुमति लेकर नोटिस तामील कराने गए थे। अगर किसी तरह के धमकाने की बात है तो उनसे शिकायत कर सकते हैं। मामले में जांच कराई जाएगी।