Agra: नए साल में दोगुनी कमाई, अंग्रेजी से ज्यादा देसी भायी, 7.5 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग
सोमवार को आबकारी विभाग ने 31 दिसंबर को शराब बिक्री के आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक जिले में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की शराब बिकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नए साल के जश्न में शौकीनों को अंग्रेजी शराब से ज्यादा देसी भायी। 31 दिसंबर को करीब 90 हजार लीटर देसी शराब की बिक्री हुई। वहीं अंग्रेजी शराब की करीब 84 हजार बोतलों और बीयर की 1.5 लाख केनों की बिक्री हुई। एक दिन में करीब 7.5 करोड़ रुपये की शराब बिकी। जबकि आम दिनों में करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री होती है।
आगरा में 31 दिसंबर की रात में जश्न हुआ। होटल, बार, रेस्तरां से लेकर रूफ टॉप तक खचाखच भरे रहे। सोमवार को आबकारी विभाग ने 31 दिसंबर को शराब बिक्री के आंकड़े जारी किए। जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने बताया कि कोरोना के कारण तीन साल से नए साल पर धूमधाम से आयोजन नहीं हुए थे। 2023 के स्वागत में आयोजन अधिक हुए। एक दिन में करीब 7.5 करोड़ रुपये शराब बिक्री हुई है। 31 दिसंबर की रात में शहर में सबसे ज्यादा रौनक सदर बाजार और फतेहाबाद रोड पर रही।
नए साल में खूब बिकी शराब
- 90 हजार लीटर देशी शराब बिकी।
- 84 हजार बोतल अंग्रेजी शराब बिकी।
- 1.5 लाख बीयर केन की बिक्री हुई।
- 500 से अधिक शराब की दुकानें हैं।
37 जगह सजीं मधुशालाएं
जहां एक तरफ लोगों ने दुकानों से शराब खरीदी, वहीं दूसरी तरफ शराब परोसने के लिए शहर में 37 जगह मधुशालाएं भी सजीं। जहां एक दिन का अस्थायी लाइसेंस लेकर शराब परोसी गई। इससे आबकारी विभाग को करीब 4 लाख रुपये का राजस्व मिला। बिना लाइसेंस समारोह में शराब परोसना प्रतिबंधित है।