{"_id":"686df119a859bdc1a30c1627","slug":"liquor-was-stolen-from-the-truck-driver-kept-sleeping-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: ट्रक से शराब हो गई चोरी, चालक सोता रहा...चोरों ने इस तरह कर दिया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: ट्रक से शराब हो गई चोरी, चालक सोता रहा...चोरों ने इस तरह कर दिया हाथ साफ
Wed, 09 Jul 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:03 AM IST
सार
एटा में ट्रक की तिरपाल काटकर 43 पेटी देसी शराब चोरी हो गई। उस समय चालक सो रहा था। तिरपाल कटी हुई देखी तो उसको जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में देसी शराब की पेटी लेकर मुजफ्फरनगर से एटा आ रहे चालक ने नींद आने पर शहर में शहीद स्तंभ पार्क के पास ट्रक को खड़ा कर लिया। अगले दिन सुबह जब उठकर देखा तो तिरपाल कटी हुई थी और ट्रक से शराब की 43 पेटी गायब थीं। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पिथनपुर थाना मिरहची निवासी पप्पू ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि वह त्रिवेनी इंजीनियरिंग कंपनी मुजफ्फरनगर से देसी शराब ब्रांड महबूबा टेट्रा पैक की 1000 पेटी लेकर एटा आ रहा था। 5 जुलाई को शहर में घुसने से पहले रात ज्यादा हो गई तो नींद आने लगी जिसके कारण शहीद स्तंभ पार्क के पास ट्रक को खड़ा कर सो गया।
अगले दिन 6 जुलाई की सुबह उठा और बाहर आकर जब गाड़ी को चेक किया तो पीछे तिरपाल कटी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि 43 पेटी शराब की चोरी हुई हैं। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।