फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor Shops

हार्डवेयर की दुकान में बीयर, पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया

Wed, 06 May 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Liquor Shops
05एमएनपी-12-पुलिस द्वारा बंद कराई गई शराब की दुकानें - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले को मंगलवार की सुबह 72 घंटे में सील किए जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में दुकानें बंद होने लगी। इस बीच आश्रम रोड पर एक दुकानदार ने बीयर की दुकान बंद होती देख दो पेटी अपनी हार्डवेयर की दुकान में रखवा लीं। इस बीच बंद कराने पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पेटी जब्त कर दुकानदार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह कोरोना का एक मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने मैनपुरी को 72 घंटे के लिए सील कर दिया। वहीं केस मिलने वाले स्थान पंजाबी कालोनी के एक किलो मीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया। इस बीच शहर के आश्रम रोड पर हार्डवेयर की दुकान किए राजा का बाग निवासी टोनी ने बीयर की दुकान से दो पेटी शराब अपनी दुकान में रख ली। वह दुकान खोलकर बैठा रहा। इस बीच इंस्पेक्टर भानु प्रताप दुकान बंद कराने पहुंचे तो वहां दो पेटियां रखी देखीं। दोनों पेटियों को जब्त कर लिया गया, वहीं दुकानदार टोनी को हिरासत में ले लिया गया। कोतवाली पुलिस की ओर से उक्त मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed