{"_id":"5c0baf84bdec22415774f0b8","slug":"line-man-dies-due-to-electrocution-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 08 Dec 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल ले जाते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में जसराना फीडर पर लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया। शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट आने से वो झुलसकर नीचे गिर गया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना जसराना के गांव नगला शादी निवासी भूरे पुत्र वेदराम जसराना देहात बिजलीघर पर प्राइवेट रुप तौर लाइनमैन का काम करता था। शनिवार को पचवा रोड पर लाइन में फाल्ट होने पर शटडाउन लेकर उसे सही करने गया था। वो लाइन सही कर रहा था, तभी अचानक करंट आ गया।
करंट लगने से भूरे झुलस कर नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग तुरंत भूरे को उपचार के लिए निजी हॉस्पीटल लेकर गए, जहां गंभीर होने पर उपचार के लिए मना कर दिया गया। सीएचसी पर भी डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिवारीजन भूरे को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भूरे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद एसएसओ बिजलीघर को छोड़कर भाग गया। लाइनमैन की मौत के बाद साथी कर्मचारियों में विभाग के प्रति आक्रोश है।
जसराना में तैनात एसडीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि पोल से गिरने पर लाइनमैन की मौत हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाइनमैन को विभाग की तरफ से रस्सी, ब्रेस्ट, हेलमेट, दस्ताने आदि चीजें दी जाती है, लेकिन जल्दी के कारण वो लोग उसका प्रयोग नहीं करते हैं।