फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lights will be installed on the walls of Agra Fort

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाएगा आगरा किला: एक करोड़ रुपये की लागत से दीवारों पर लगेंगी लाइटें

Wed, 18 Aug 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि आगरा किला पर एलईडी लाइटिंग के साथ ही इसके सामने की सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Lights will be installed on the walls of Agra Fort
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेढ़ किमी क्षेत्र में फैले आगरा किले की दीवारें एलईडी की रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेंगी। आगरा विकास प्राधिकरण एक करोड़ रुपये की लागत से आगरा किला की बाहरी दीवारों को रोशन करने के लिए लाइटें लगवाने जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी दे दी है। 

विज्ञापन


इससे पहले साल 2004 में ताजमहल के 350वें वर्ष के उत्सव के दौरान एडीए ने किले के साथ सिकंदरा, एत्माद्दौला स्मारकों पर भी दूधिया रोशनी के लिए लाइटें लगवाईं थीं, जो बाद में खराब हो गईं। लाइटिंग से रात्रि में पर्यटकों के लिए एक आकर्षण बढ़ेगा। 
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि आगरा किला पर एलईडी लाइटिंग के साथ ही इसके सामने की सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। एक करोड़ रुपये से किले की बाहरी दीवारें जगमगाई जाएंगी। सैलानियों के रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए होटल ट्राइडेंट के पास आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट को और भी बेहतर किया जा रहा है। सेल्फी प्वाइंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम जल्द शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद पड़ा है लाइट एंड साउंड शो
आगरा किला की बाहरी दीवारों को तो जगमगाने की तैयारी है लेकिन किले का लाइट एंड साउंड शो बंद चल रहा है। दो साल से शो के बंद होने के कारण पर्यटन उद्यमी अब इसे अपग्रेड कर चालू कराने की मांग कर रहे हैं। 

आगरा किला का हिंदी और अंग्रेजी में चलने वाला शो हर दिन फुल रहता था और वीक एंड या त्योहारों की छुट्टियों पर अतिरिक्त कुर्सियां लगानी पड़ती थीं। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने एडीए उपाध्यक्ष से मांग की है कि बाहरी दीवारों को जगमगाने के साथ लाइट एंड साउंड शो भी शुरू किया जाए। 

21, 23, 24 को कर पाएंगे ताज नाइट व्यू
कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद से बंद चल रहा ताजमहल का नाइट व्यू फिर से शुरू करने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ पर्यटन हित में ताजमहल का रात्रि दर्शन किया जा सकेगा। 

21, 23 और 24 अगस्त को ताजमहल का रात्रि दर्शन होगा, जिसके लिए तीन स्लॉट रात 8.30 से 9 बजे, 9 से 9.30 बजे और रात 9.30 से 10 बजे के बीच खुले रहेंगे। रात्रि दर्शन की टिकट व्यवस्था पहले की तरह ऑन लाइन और एक दिन पहले बुकिंग की जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed