{"_id":"60d377be8ebc3e332124556b","slug":"light-engine-will-run-in-front-of-presidential-special-tundla-news-agr4969305106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसिडेंशियल स्पेशल के आगे दौड़ेगा लाइट इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेसिडेंशियल स्पेशल के आगे दौड़ेगा लाइट इंजन
विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन, जहां से गुजरेगी प्रेसिडेंसियल ट्रेन
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उनकी स्पेशल ट्रेन के आगे लाइट इंजन को दौड़ाने की भी योजना बनाई जा रही है। रेल ट्रैक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे स्पेशल ट्रेन का निर्बाध संचालन किया जा सके।
देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दो कोच वाली महाराजा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर करीब डेढ़ बजे रवाना होगी। इस बीच चिपयाना बुजुर्ग रेलवे स्टेशन से इस स्पेशल ट्रेन की कमान टूंडला नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों के हाथ में रहेगी।
इस ट्रेन के दौड़ने के दौरान किसी भी चूक से बचने के लिए रेल अधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन के आगे लाइट इंजन को चलाने का निर्णय लिया है। रेल व पुलिस सूत्रों के अनुसार लाइट इंजन में रेल के अधिकारियों के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम भी रहेगी।
विज्ञापन
इन सुविधाओं से लैस है प्रेसिडेंशियल ट्रेन
टूंडला। राष्ट्रपति की महाराजा स्पेशल ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। दो कोच वाली इस ट्रेन में बुलेट प्रूफ विंडो हैं। जीपीएस सिस्टम, किसी भी समय जनता को संबोधित करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सेटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, डाइनिंग रूम, लॉज रूम, कांफ्रेंस रूम की भी सुविधाएं हैं।
साढ़े पांच घंटे में पहुंचेगी प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन
टूंडला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे दिल्ली से रवाना होगी जो सायं 4 बजे करीब टूंडला से होते हुए शाम 7 बजे कानपुर पहुंचेगी। दो दिन के कार्यक्रमों के बाद सोमवार को वे इसी ट्रेन से कानपुर से सुबह 10:20 बजे चलकर लखनऊ पहुंचेंगे। अगले दिन मंगलवार को सायं 4:30 बजे लखनऊ से इसी ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राष्ट्रपति के आने की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी हमारे पास आधिकारिक आदेश नहीं मिला, संभवत: शाम तक आने की संभावना है।
डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर, प्रयागराज