फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light bill

बिजली बिल की किस्त जमा न करने पर 745 कनेक्शन काटे

Sat, 26 Sep 2020 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
light bill
मैनपुरी। बिजली विभाग बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए अभियान चला रहा है। इसी के तहत शनिवार को 745 ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जिन्होंने दो माह से अपने बिल की किस्त जमा नहीं की।
विज्ञापन

जिले के तीन विद्युत वितरण खंडों में अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देशन में बिजली विभाग की तीन टीमें वसूली के लिए अभियान चला रहीं हैं। इसी के तहत शनिवार को आसान किस्त योजना में पंजीकरण कराने के बाद भी किस्त न देने वालों पर कार्रवाई की गई। जिले में दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने आसान किस्त योजना में पंजीकरण कराया था। इन्हें प्रतिमाह बकाया बिल की किस्त वर्तमान बिल के साथ जमा करनी है।
विज्ञापन

लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अगस्त और सितंबर माह की किस्त जमा नहीं की। शनिवार को टीम ने किस्त जमा न करने वाले 745 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इसमें प्रथम खंड में 91, द्वितीय खंड में 298 और तृतीय खंड में 356 कनेक्शन काटे गए। बिना बिल जमा किए अगर ये कनेक्शन जोड़े जाते हैं तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग आसान किस्त योजना के तहत अपने बिल की किस्त समय से जमा करें। जो किस्त जमा नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed