फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lift Shut at Lady Loyal Hospital; New Mothers Taken to Third Floor on Wheelchairs

Agra: ये है लेडी लाॅयल अस्पताल...रविवार को लिफ्ट की भी रहती है छुट्टी, मरीज हो रहे बेहाल

Mon, 17 Nov 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 09:17 AM IST
सार

आगरा के लेडी लाॅयल अस्पताल का हाल चौंकाने वाला है। यहां रविवाह को लिफ्ट की भी छुट्टी रहती है। ऐसे में रविवार को आने वाली मरीज परेशान रहते हैं। 

विज्ञापन
Lift Shut at Lady Loyal Hospital; New Mothers Taken to Third Floor on Wheelchairs
लेडी लाॅयल अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लेडी लाॅयल अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं मरीजों और उनके परिजन की परेशानी बढ़ा रही हैं। रविवार को अस्पताल में लिफ्ट बंद थी। इसके कारण प्रसव के बाद महिलाओं को स्लैब से व्हील चेयर के सहारे तीसरी मंजिल तक लाया जा रहा था। परिजन इस अव्यवस्था से नाराज दिखे। उनका कहना है कि इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। पर, सुविधाएं भी तो मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


वाटरवर्क्स से आए रंजीत ने बताया कि लिफ्ट बंद होने से प्रसूता को तीन मंजिल तक व्हीलचेयर पर ले जाने में काफी समय और परेशानी होती है। जान का जोखिम भी रहता है। कभी तो लिफ्ट चालू मिलती है। रविवार के दिन बंद पड़ी है। बंद पड़ी लिफ्ट के बारे में स्टाफ महिला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रविवार के दिन लिफ्टमैन की छुट्टी रहती है। इसलिए बंद पड़ी है।
विज्ञापन


गंदगी भी समस्या
अस्पताल में शौचालयों की स्थिति भी खराब है। सफाई न होने से तेज दुर्गंध फैली रहती है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि बाथरूम जाने में असहज लगता है। दुर्गंध और अव्यवस्था के चलते अनेक लोग अस्पताल परिसर में सीढि़यों और फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। फर्श पर गंदी चद्दरें भी पड़ी रहती हैं। इससे हायजीन पर भी सवाल उठते हैं। सैंया से आईं सुशीला ने बताया कि वार्ड के पास बैठने में दिक्कत होती है। बाथरूम से दुर्गंध आती है। इसलिए सीढि़यों के पास ही बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था ठीक कराएंगे
प्रमुख अधीक्षिका डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। व्यवस्था ठीक कराएंगे। अगर लिफ्ट खराब पड़ी हैं तो उसे सही कराया जाएगा। लिफ्टमैन की संख्या की जांच कर आगे की प्रक्रिया करेंगे। जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed