{"_id":"6ad3e98faac131b7f30cb92a","slug":"life-remained-stifled-in-the-web-of-reconciliation-efforts-mission-shakti-brought-relief-agra-news-c-25-agr1067-1188558-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुलह के जाल में घुटती रही जिंदगी, मिशन शक्ति ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुलह के जाल में घुटती रही जिंदगी, मिशन शक्ति ने दिलाई राहत
Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डरते-डरते थाने कई बार गई लेकिन हर बार दोनों पक्षों में सुलह का हवाला देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। यह टीस उस युवती की है, जो दो साल तक धमकियों और जिल्लत के साये में जीने के लिए मजबूर थी। जब भी उसकी जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए कोई रिश्ता तय होता, आरोपी ससुराल पक्ष को उसकी अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा देता था। आखिरकार, मिशन शक्ति अभियान ने इस खौफ के चक्रव्यूह को तोड़कर ब्लैकमेलिंग के आरोपी को जेल भिजवाया।
लोहामंडी थाना क्षेत्र की पीड़िता के सिर से पिता का साया उठ चुका है। पीड़िता ने बताया कि घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसकी बड़ी बहन नौकरी करके संभाल रही है। इसी बीच जटपुरा निवासी जाकिर उर्फ बाबू ने उससे दोस्ती की और जाल में फंसाकर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। खुद दूसरी युवती से शादी करने के बाद भी जाकिर बाज नहीं आया। वह लगातार शारीरिक शोषण का दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर उसने युवती की तस्वीरें स्थानीय युवकों को दिखा दीं।
इसके बाद आरोपी और उसके साथी बहनों पर फब्तियां कसने लगे, जिससे पूरे परिवार का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसका हर रिश्ता तुड़वा रहा था। न्याय की आस में वह कई बार थाने की दौड़ लगा चुकी थी लेकिन हर बार पुलिस की ओर से सुलह कराकर मामले को दबा दिया गया।
विज्ञापन
जगी उम्मीद की किरण
दो साल तक थाने-चौकी के चक्कर काटकर वह पूरी तरह टूट चुकी थी, तब उसे मिशन शक्ति अभियान की जानकारी मिली। हिम्मत जुटाकर वह एक बार फिर लोहामंडी थाने पहुंची। इस बार नए थाना प्रभारी और मिशन शक्ति प्रभारी वह रो पड़ी, उसकी गुहार सुन ली गई। एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात ही आरोपी जाकिर को दबोच लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया।
-- --