फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life disrupted in villages and towns due to continuous rain

Agra News: लगातार बारिश से गांव-कस्बों में जनजीवन अस्त-व्यस्तं

Mon, 07 Sep 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted in villages and towns due to continuous rain
बाह: जैतपुर में बाह रोड पर उखड़ कर गिरा नीम का पेड़
आगरा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार को गांव और कस्बों के गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। घर, दुकानों और खेतों में भी पानी भर गया। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण बाजरा की फसल खेतों में गिर गई। बाह में भरभराकर एक मकान गिर गया। फतेहाबाद में भी एक मकान की बाउंड्रीवाल ढह गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव टडावली में रविवार शाम अभय के घर की बाउंड्रीवाल ढह गई। परिजन ने बताया हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा हादसा हो सकता था। फतेहाबाद के किसानों का कहना है कि यदि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला तो गोभी की फसल सड़ने से नष्ट हो सकती है। बाह के रैंका गांव में रविवार की शाम 7 बजे बारिश के दौरान दर्शन का मकान भर भराकर गिर गया। घर पर मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। मलबे में दब कर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। जैतपुर सीएचसी मार्ग पर घरों की देहरी तक पानी भर गया। जैतपुर कस्बे में बाह, इटावा, कचौराघाट, नंदगवा मार्ग पर नाले नालियों के उफान से दुकानों में पानी भर गया। जैतपुर के मढ़ेपुरा, पुरा गुमानसिंह, नयापुरा, उधन्नपुरा गांव के उफनाए तालाब का पानी भरने से गांव की गलियों में तलैया जैसे हालात पैदा हो गए। बाह में नालों के पानी से जुलाहपुरी मोहल्ला की गलियां तलैया में तब्दील हो गई। स्टेट बैंक के रास्ते पर घुटनों तक पानी भर गया। कई दुकानों में भर गया। धोबई के तालाब पानी घरों और गलियों में भरने से जन जीवन त्रस्त हो गया। धनियापुरा गांव के लोग तालाब पानी घरों में घुसने से चिंतित हो उठे हैं। तेजसिंह पुरा गांव के तालाब के पानी से स्कूल का रास्ता जलमग्न हो गया है। तालाब का पानी खेतों में भरने लगा है। बिजौली के उफनाए तालाब का पानी मुख्य मार्ग पर बहने लगा। जरार, नरहोली, पुरा कनेरा, पड़कौली, साहबरायपुरा, दोदापुरा की मढैया, मिड़कौली में भी बारिश के चलते गलियां जलमग्न हो गईं। बाह थाना एवं तहसीलदार आवास परिसर में जल भराव हो गया। बाह के महिला अस्पताल परिसर से लेकर जूनियर हाईस्कूल का मैदान तक जलमग्न हो गया। यही हाल कागारौल, किरावली, लादूखेड़ा, इरादत नगर, सैंया में रहा।
विज्ञापन


सब्जियाें की फसल पर संकट के बाद
अछनेरा के किसानों का कहना है बरसात के कारण खेतों में खड़ी हरी सब्जियों और बाजरा की अगेती व पिछेती फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सैंया में टमाटर, मिर्च बाजरा की फसल नष्ट होने के कगार पर आ चुकी है। खेरागढ़ के किसान लक्ष्मी नारायण, बृजेश, मनोज तोमर, शंक्रेश, ओमदत्त राजपूत, ने बताया कि खेतों में बाजरा, मक्का, तिली, ग्वार और धान की फसल लगभग तैयार है। लगातार बारिश से इन फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकरी में आकाशीय बिजली गिरने से सात बीघा भिंडी की फसल जली
फतेहपुर सीकरी। ग्राम अकोश नगरिया निवासी शिव सिंह ने बताया उन्होंने खेत भेज पर लेकर सात बीघा भूमि में भिंडी की फसल की थी। रविवार सुबह वह परिवार के साथ खेत पर भिंडी तोड़ने पहुंचे, तो खेत में भिंडी के पौधे काले पड़े थे। पौधों पर लगी भिंडी भी जली हुई थी। किसान ने बताया शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने के कारण फसल जल गई। उन्होंने बताया कि फसल नष्ट होने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान तालेवर सिंह ने बताया कि किसान को भारी नुकसान हुआ है।


जैतपुर में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई बिजली की लाइन, 7 लोग बाल-बाल बचे
बाह। जैतपुर में बाह रोड पर रविवार को बारिश के दौरान पुराना नीम का पेड़ उखड़ कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से 6 खंभों की बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बारिश की वजह से लाइन ब्रेकडाउन में थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। पेड़ के मलबे में मनोज की ठेल दब गई। ठेल के पास खड़े होकर समोसे, कचौड़ी का नाश्ता कर रहे 6 लोगों समेत मनोज बाल बाल बच गए। पास में रखा लकड़ी का खोखा भी पेड़ के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर मलबा गिरने से आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा था। उपखंड अधिकारी (विद्युत) जैतपुर शंभूनाथ ने बताया विभागीय टीम ने लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed