फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Library and Information Science will be taught in BA

बीए में पढ़ाए जाएंगे पुस्तकालय व सूचना विज्ञान

Wed, 01 Jun 2022 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Library and Information Science will be taught in BA
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक स्तर पर बीए में पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विषय को वैकल्पिक रूप से पढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सत्र 2022-23 से ही विषयों का संचालन कॉलेज कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विषयों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध ऐसे कॉलेज जिनमें शासन की ओर से सृजित पदों पर प्रवक्ता, पुस्तकालय (पूर्व पदनाम पुस्तकालयाध्यक्ष) कार्यरत हैं, उनमें पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विषय पढ़ाए जा सकते हैं। ऐसे कॉलेज जिनमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कर ओर से निर्धारित योग्यता के अनुरूप प्रवक्ता (पुस्तकालय विज्ञान) पदनाम सृजित नहीं हैं या फिर पद खाली है, उन कॉलेजों में अन्य विषयों की तरह निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ही विषयों को पढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रायोगिक और प्रोजेक्ट परीक्षाएं आंतरिक व बाह्य परीक्षकों की ओर से संपन्न कराई जाएंगी। विषयों को पढ़ाए जाने के लिए कंप्यूटर लैब होना जरूरी है। यूजीसी का सोल और कोहा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में अपलोड होना जरूरी है। पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए बाह्य विशेषज्ञों को भी बुलाया जा सकता है। कॉलेजों में पहले से पुस्तकालय स्थापित होने की वजह से पठन-पाठन की सभी सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद ही संबद्धता विश्वविद्यालय देगा, इसके बाद ही पाठ्यक्रम शुरू किया सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed