फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Let's donate blood together, save the lives of others

आओ मिलकर करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान

Mon, 27 Sep 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Let's donate blood together, save the lives of others
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थिति ब्लड बैंक में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रक्तदान करके आप भी दूसरों की जान बचा सकते हैं। आपके द्वारा दिया गया रक्त ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा और जरूरतमंद को निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक अक्तूबर को सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रागनी अग्रवाल ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के दौरान दिया गया खून 24 घंटे में बन जाता है। रक्तदान करने वालों का खून जरूरतमंद, दुर्घटना में घायलों और प्रसूता महिलाओं को निशुल्क उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

----
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
-18 से 60 साल का स्वस्थ्य व्यक्ति
-वजन 45 किलो से अधिक हो।
-कोरोना टीकाकरण के 14 दिन बाद
-कोरोना से ठीक होने के 28 दिन बाद
----
फोन पर कराएं पंजीकरण
अगर आप भी रक्तदान करके दूसरों की जान बचाना चाहते हैं तो आप अपना रजिस्ट्रेशन आज ही करा लें। आप हमारे मोबाइल नंबर 9536901641 पर सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed