{"_id":"655713b31277496c92004a24","slug":"leopard-seen-on-chambal-mound-panic-among-villagers-ranger-gave-this-instruction-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंबल के टीले पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; रेंजर ने दी ये हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंबल के टीले पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; रेंजर ने दी ये हिदायत
Fri, 17 Nov 2023 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:48 PM IST
सार
तेंदुए को देख ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। रेंजर ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि रात के समय विचरण क्षेत्र में न जाएं।
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पिनाहट और सैंया में हमले के बाद बाह में तेंदुए के हमले की दहशत फैल गई है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब कैंजरा घाट पर चंबल के टीले पर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देख चरवाहे वहां से भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने तस्वीर और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की है। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। तेंदुआ बीहड़ की ओर निकल गया है। ग्रामीणों को विचरण क्षेत्र में जाने को लेकर जागरुक एवं सतर्क किया गया है, रात में न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन