फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lekhpals, thana samathan diwas boyycolt

लेखपालों ने किया थाना व समाधान दिवसों का बहिष्कार

Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
lekhpals, thana samathan diwas boyycolt
पटियाली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा के द्वारा शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का लेखपालों ने बहिष्कार किया। धरना देकर पुलिस क्षेत्राधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष विनोद खरवार, तहसील सचिव आदित्य गौतम ने कहा कि तहसील में कार्यरत लेखपाल रूप किशोर को झूठे केस में फंसाया गया और पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा गलत एवं भ्रामक तरीके से चार्जशीट बनाकर न्यायालय में प्रेषित कर दी गई। संघ के कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि लेखपाल रूपकिशोर को झूठे केस में फंसाए जाने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। कार्रवाई न होने का भी आश्वासन मिला था। इसके बाद भी लेखपालों की कोई भी बात पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा नही सुनी गई। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि लेखपालों ने मजबूरी में यह थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का निर्णय लिया है। लेखपाल के केस की जांच के लिए संयुक्त जांच राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के द्वारा कराई जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी का स्थानांतरण किया जाए और तत्कालीन उपनिरीक्षक का निलंबन किया जाए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष विनोद खरवार, विवेक कुमार, रूपकिशोर, पंकज सक्सेना, सरिता यादव, राकेश राजपूत, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद पाराशर, नेम सिंह, शुभम अग्रवाल, रजनीश, राजवीर सिंह, शाहरुख खान, संजीव कुमार, लव स्टार, शैलेंद्र यादव, अनुज आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed