फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal Was taking bribe in middle of road did not even notice Video was made and goes viral

रिश्वतखोर लेखपाल: बीच सड़क पर ले रहा था रिश्वत, भनक तक नहीं लगी...बन गया VIDEO और हो गया वायरल

Sun, 22 Sep 2024 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 01:46 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बीच सड़क पर रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल हो रहा है। ये रिश्वत लेखपाल ने मृतक आश्रित के नाम पर जमीन कराने के एवज में ली थी। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Lekhpal Was taking bribe in middle of road did not even notice Video was made and goes viral
रिश्वतखोर लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में  मृतक आश्रित के नाम जमीन कराने के लिए शिकोहाबाद तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तहसील प्रशासन ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल को तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन




 

हाथवंत ब्लॉक के सांती गांव में एक मृतक आश्रित के नाम जमीन कराने के बदले में लेखपाल नरेंद्र कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। एसडीएम विकल्प के आदेश पर तहसीलदार ने इस वीडियो की जांच रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को प्रेषित की है। जिसके आधार पर एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विकल्प ने बताया कि लेखपाल का दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसकी जांच तहसीलदार को सौंपी गई थी। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed