{"_id":"66efd242735600778309ffbe","slug":"lekhpal-was-taking-bribe-in-middle-of-road-did-not-even-notice-video-was-made-and-goes-viral-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर लेखपाल: बीच सड़क पर ले रहा था रिश्वत, भनक तक नहीं लगी...बन गया VIDEO और हो गया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोर लेखपाल: बीच सड़क पर ले रहा था रिश्वत, भनक तक नहीं लगी...बन गया VIDEO और हो गया वायरल
Sun, 22 Sep 2024 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:46 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बीच सड़क पर रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल हो रहा है। ये रिश्वत लेखपाल ने मृतक आश्रित के नाम पर जमीन कराने के एवज में ली थी। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रिश्वतखोर लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मृतक आश्रित के नाम जमीन कराने के लिए शिकोहाबाद तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तहसील प्रशासन ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल को तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
हाथवंत ब्लॉक के सांती गांव में एक मृतक आश्रित के नाम जमीन कराने के बदले में लेखपाल नरेंद्र कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। एसडीएम विकल्प के आदेश पर तहसीलदार ने इस वीडियो की जांच रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को प्रेषित की है। जिसके आधार पर एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम विकल्प ने बताया कि लेखपाल का दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसकी जांच तहसीलदार को सौंपी गई थी। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है।