{"_id":"69fe1ea30cbab673e5084be7","slug":"lekhpal-suspended-for-negligence-in-agra-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पीड़ित को लगवाए चक्कर, जांच में दोषी पाए गए लेखपाल निलंबित; कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीड़ित को लगवाए चक्कर, जांच में दोषी पाए गए लेखपाल निलंबित; कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश
Fri, 08 May 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 08 May 2026 11:12 PM IST
सार
चकबंदी कार्यालय की ओर से बार-बार बुलाए जाने और तहसील स्तर से निर्देश के बावजूद लेखपाल शिवराज सिंह मौके पर उपस्थित नहीं हुए, जिससे पीड़ित का काम महीनों से लटका हुआ था। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम एत्मादपुर ने जांच तहसीलदार से कराई।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित पक्ष की समस्या का समाधान न करने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जांच के आदेश दिए। जांच में ग्राम युसुफपुर में तैनात लेखपाल शिवराज सिंह और कानूनगो बच्चू सिंह दोषी पाए गए। लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। वहीं, कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम सुमित सिंह ने संस्तुति की है।
तहसील एत्मादपुर के ग्राम हसनजहांपुर निवासी लाल सिंह ने 2 मई को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। बताया कि चकबंदी अधिकारी के पारित एक पुराने आदेश का अमलदरामद राजस्व मानचित्र (नक्शे) पर लेखपाल की ओर से जानबूझकर नहीं किया जा रहा है। चकबंदी कार्यालय की ओर से बार-बार बुलाए जाने और तहसील स्तर से निर्देश के बावजूद लेखपाल शिवराज सिंह मौके पर उपस्थित नहीं हुए, जिससे पीड़ित का काम महीनों से लटका हुआ था।

जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम एत्मादपुर ने जांच तहसीलदार से कराई। पता चला कि लेखपाल को अक्तूबर 2025 से ही लिखित रूप में और निजी व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित किया गया था लेकिन उन्होंने हर बार आदेशों को अनसुना कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करने की बजाय उसे चक्कर लगवाए। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कानूनगो बच्चू सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है।
पहले दिन से ही कर्मचारी-अधिकारी को स्पष्ट किया गया है कि वह हर हाल में अपने स्तर पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जो भी अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी