फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   leaders and officials entry ban poster putting at vishram ghat of yamuna in mathura

यमुना में प्रदूषण से आक्रोश: मथुरा में विश्राम घाट पर लगा बैनर, लिखा- नेता और अधिकारियों का यहां आना मना है

Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए तमाम वादे होते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। इससे यमुना भक्तों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
leaders and officials entry ban poster putting at vishram ghat of yamuna in mathura
यमुना के विश्राम घाट पर लगा बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मंगलवार को विश्राम घाट पर चेतावनी बैनर लगा दिया। इसमें लिखा है कि यहां पर नेता और अधिकारियों का भ्रमण व पूजन करना मना है। कहा गया है कि यमुना के जल को शुद्धीकरण के लिए नेताओं से लेकर अधिकारियों ने तमाम वादे किए हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

 
श्रीकृष्ण की जन्म और लीलाभूमि मथुरा-वृंदावन में लोगों की यमुना के प्रति गहरी आस्था है। वे यमुना मैया की पूजा करते हैं, लेकिन यमुना में बढ़ रहे प्रदूषण से आहत हैं। इस मुद्दे पर नेताओं से लेकर अधिकारियों तक ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन यमुना की हालत नहीं सुधरी। 
विज्ञापन


प्रशासन और नेताओं की अनदेखी से खफा लोगों ने विश्राम घाट पर बैनर लगातार विरोध जताया है। बैनर पर लिखा है कि यमुना जी के गुनाहगार नेता, अधिकारियों का यमुना किनारे भ्रमण करना सख्त निषेध है। यह बैनर किसने लगाया है, इसका पता नहीं चल सका है। बोर्ड पर यमुना सेवा संकल्प और समस्त पर्यावरण प्रेमी लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना को घाटों पर लाया जाए, पार्षद ने की मांग
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के आवास पर यमुना के प्रदूषण को लेकर पार्षद मीरा मित्तल ने चर्चा की। बताया कि यमुनाजी के गर्भ में टनों कचरा डालकर पौराणिक महत्व के घाटों से यमुना को बहुत दूर कर दिया गया है। 

पार्षद ने मांग की कि पुराने घाटों पर यमुना नदी प्रवाहित होनी चाहिए। इस संबंध में सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। सांसद ने आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार से यमुना शुद्धिकरण पर बात की जाएगी। पार्षद दल के नेता राजेश सिंह पिंटू, भाजपा नेता योगेश आवा और मुरारीलाल मित्तल मौजूद रहे।

यमुना की दुर्दशा से संबंधित पीएम के नाम ज्ञापन 
यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी मथुरा की अनुपस्थिति में एसडीएम सुरेशचंद्र को सौंपा गया। जिसमें यमुना जल शुद्धीकरण व प्रदूषण मुक्ति से संबंधित मांगें रखी गईं। मांगपत्र में वर्तमान में यमुना की दुर्दशा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। 

संस्था के अमित भारद्वाज ने बताया कि मंच की मांग है कि 22 किलोमीटर के क्षेत्र में नालों को डायवर्ट किया जाए और हथनी कुंड ब्रज में यमुना जल भेजा जाए। इसके अलावा स्थानीय गोकुल बैराज से प्रदूषित जल को शुद्ध करके पीने के जल की सप्लाई की जा रही है, जिससे त्वचा संबंधी रोग और कैंसर की बीमारियां बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed