फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers will not work in the District Consumer Commission today

Agra News: जिला उपभोक्ता आयोग में आज काम नहीं करेंगे वकील

Tue, 09 Jul 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lawyers will not work in the District Consumer Commission today
मैनपुरी। बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को सौरभ यादव की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दीवानी के वकील बुधवार को जिला उपभोक्ता आयोग में बुधवार को काम नहीं करेंगे। तहसील के वकील तहसील मुख्यालय पर बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन देंगे। आयोग के चेयरमैन के खिलाफ राज्य और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वकीलों ने आरोप लगाया कि जिला उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन का वकीलों के प्रति व्यवहार सही नहीं है। बारिश के मौसम में वकीलों और वादकारियों के देरी से पहुंच पाने के कारण उनके खिलाफ आदेश किए जा रहे हैं। इससे वादकारियों को नुकसान हो रहा है। वकीलों द्वारा विरोध जताने पर उनकी बात अनसुनी कर दी जाती है। चेयरमैन के रवैये से वकीलों और वादकारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करके निर्णय लिया गया कि दीवानी के वकील बुधवार को जिला उपभोक्ता आयोग में काम नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे। तहसील के वकील तहसील मुख्यालय पर बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन देंगे। आयोग के चेयरमैन के खिलाफ राज्य और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयेाग में ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर संतोष यादव, एएच हाशमी, प्रदीप यादव, सुनील यादव, विनीत निगम, जीतू राजपूत, विनीता भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed